

नई दिल्ली:
शादी-ब्याह के माहौल में गाने-बजाने का माहौल रहता है. हर छोटी छोटी रस्म पर गाने होते हैं. फिल्मी गानों के अलावा लोकगीत भी ऐसे रहे हैं जो लंबे समय तक जश्न के माहौल का हिस्सा रहे. इनकी लोकप्रियता को देखते हुए फिल्मों में ऐसे गाने बनने लगे जो कि लोकगीतों से प्रेरित दिखे. आज हम आपको ऐसे ही फिल्मी गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें राजस्थान की भाषा की खुशबू आती है लेकिन माहौल शादी का है तो ये केवल राजस्थान तक सीमित नहीं रहा बल्कि देशभर में खूब पसंद किया और आज तक भी ऐसा गाना दोबारा नहीं बना जो इसकी जगह ले सके.
हम बात कर रहे हैं साल 1995 में आई फिल्म दुश्मनी के गाने ‘बन्नो तेरी अखियां’ की. ये गाना पूरी तरह से दुल्हन की तारीफ में लिखा गया है. बन्नो शब्द का मतलब होता है दुल्हन. गाने में दुल्हन के नाक-नक्श और गहनों की खूबसूरती के बारे में डिटेल में बात की गई है. हर एक लाइन के साथ बताया जा रहा है कि उसकी हर एक चीज कितनी खास है. चाहे माथे का टीका हो या उसे ब्याह कर ले जा रहा दूल्हा.
यह गाना सिर्फ तारीफ नहीं करता, बल्कि दुल्हन की पूरे श्रृंगार और उसकी खूबसूरती को बहुत ही प्यार भरे अंदाज में पेश करता है. यही वजह है कि यह गाना शादियों में महिला संगीत में जरूर गाया जाता है. गाने में आनंद-मिलिंद का संगीत बहुत ही देसी है. गाने में ढोल, नगाड़े और ट्रेडिशनल ताल का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह फिल्मी होते हुए भी लोकगीत जैसा लगता है. सपना अवस्थी की आवाज में एक मधुरता और ताकत है. उनकी आवाज में गाया यह गाना अपनी तरफ खींचता है.
इस गाने का बेसिक ट्यून पारंपरिक शादी के गानों से ली गई थी. यही वजह है कि यह फिल्म से बाहर निकल शादियों में भी खूब पॉपुलर हो गया. तनू वेड्स मनु रिटर्न्स में भी इसी ट्यून पर “बन्नो तेरा स्वैगर लागे सेक्सी” गाना बना, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई. बात करें ‘बन्नो तेरी अंखियां’ की तो इस गाने में मनीषा कोईराला नजर आई थीं. उनकी सादगी और मासूम सी खूबसूरती ने इस गाने पर चार चांद लगा दिए. शादियों का यह गाना उत्तर भारत में खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की शादियों में खूब गाया जाता है.
बन्नो तेरी अंखियां के लिरिक्स
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा मुखड़ा
हो हो हो
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा कंगन है हजारी
बन्नो तेरा कंगन है हजारी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा झुमका लाख का रे
बन्नो तेरा झुमका आ आ
बन्नो तेरा झुमका लाख का रे
बन्नो तेरी झांझर है हजारी
बन्नो तेरी झांझर है हजारी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी मुंदरी लाख की रे
बन्नो तेरी मुंदरी आ आ आ
बन्नो तेरी नथनी
लाख की रे
बन्नो तेरी नथनी
है हजारी
बन्नो तेरी नथनी लाख की रे
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा जोड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा जोड़ा आ आ आ
बन्नो तेरा जोड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा टीका है हजारी
बन्नो तेरा टीका है हजारी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा बन्ना लाख का रे
बन्नो तेरा बन्ना आ आ आ
बन्नो तेरा बन्ना लाख का रे
बन्नो तेरी जोड़ी है हजारी
बन्नो तेरी जोड़ी है हजारी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा मुखड़ा आ आ आ
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का रे
बन्नो तेरा कंगन है हजारी
बन्नो तेरा कंगन है हजारी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी
बन्नो तेरी अखियां सुरमेदानी





