खबर

‘हथेली गरम, पुलिस नरम’, अखिलेश ने पुलिस व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर साधा न‍िशाना | akhilesh yadav targets BJP over police system said hatheli garam police naram



लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा- “हथेली गरम, पुलिस नरम” का कानून चल रहा है. अखिलेश यादव का कहना है क‍ि भ्रष्टाचार के कारण पुलिस आम जनता की मदद करने के बजाय पहले उनकी जेब देखती है. 

अखिलेश यादव ने कहा, जो लोग रामराज लाने की बात करते थे उन्होंने अयोध्या में राम धन लूट लिया. प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी कर लिया. चोरी में छोटे कर्मचारियों को पकड़ा गया. ये लोग अपनी बदनामी से बचने के लिए जातिवाद पर उतर आए. दुनिया में कहीं भी धार्मिक स्थलों पर ऐसी चोरी नहीं हुई.” 

उन्‍होंने कहा, ”भिखारी भी कभी मंदिर में भगवान के चढ़ावा को चोरी नहीं करता है, लेकिन अयोध्या में चढ़ावा चोरी, जमीनों का घपला समेत क्या-क्या हुआ ये सभी ने देखा. यही नहीं भाजपा के लोग इतने बड़े मिलावटी है कि पेट्रोल में भी मिलावट कर दिया. भाजपा जनता को धोखा दे रही है. खाद की बोरी से चोरी हो रही है. पहले 5 किलो चोरी किया. उसके बाद 5 किलो और चोरी कर लिया. अब तो पूरी बोरी ही चोरी हो गई है. किसानों को खाद नहीं मिल रही है. फसल तैयार हो जाए तो कीमत नहीं मिलती है.”

स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था को बर्बाद करने का आरोप

सपा प्रमुख ने कहा, ”भाजपा कह रही थी कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन कहीं आय दोगुनी नहीं हुई. आलू, मक्का, किसानों को कीमत नहीं मिली. कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी और आसपास के जिलों में किसानों को भारी नुकसान हुआ. भाजपा सरकार में किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है. गरीबों और मरीजों को एम्बूलेंस नहीं मिल पा रही. अस्पतालों में दवाई, डॉक्टर नहीं है. भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया. महंगाई बढ़ा दी. 

यह भी पढ़ें-  यूपी में यादवों से भी ज्यादा कुर्मी वोटरों की क्यों हो रही चर्चा? BJP से सपा तक सबके फोकस में

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button