मध्य प्रदेश

‘सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली’, META पर बोंली कंगना रनौत


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट पर सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने अस्थायी रूप से लगी रोक के लिए बुधवार (5 अगस्त) को माफी मांग ली. कंपनी के मुख्य वैश्विक मामलों के अधिकारी जोएल कैपलन ने कहा कि इस गलती के लिए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से सीधे माफी मांगी गई है.

मेटा द्वारा माफी मांगे जाने के बाद हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत की प्रतिक्रिया सामने आई है. कंगना ने कहा, “हमारे चेयरमैन निशिकांत दुबे ने बहुत मजबूती से इस पर पक्ष रखा और मेटा से माफी मांगने के लिए कहा था.” उन्होंने आगे कहा, “हमने यह भी चिंता जताई थी कि एंटीनेशनल को जिस तरह से प्रचार किया जाता है, जिस तरह से उसको बढ़ावा दिया जाता है. हम इस बात से बहुत खुश हैं कि उन्होंने अपनी गलतियां मानी हैं.”

रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है

कंगना रनौत ने माफी मांगे जाने पर क्या कहा?

सांसद कंगना रनौत ने आगे कहा, “इन आतंकी शक्तियों से नेशनल सिक्योरिटी को जिस तरह से खतरा होता जा रहा है, उससे भी राहत मिलने की अपेक्षा हम करते हैं.” उन्होंने कहा, “मैं भी उसी कमेटी की सदस्य हूं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग हो रहा था. आतंकी शक्तियां भी दुरुपयोग कर रही थीं, उम्मीद है अब उससे राहत मिलेगी.”

कंगना ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या कहा?

कंगना ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर कहा, “छात्रों को भोजना नहीं मिल रहा, ना दो तीन दिन से कपड़े बदले हैं लेकिन राहुल गांधी वहां नहीं जाएंगे. लोगों को उकसाना हो या बच्चों को आतंकी शक्तियों के साथ मिलकर देश की सिक्योरिटी पर खतरा करना होता है तब राहुल गांधी पहुंच जाते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे जो जेन-जी हैं वो कई तरह की पीड़ाएं सहन कर रहे हैं. यह कई दशकों से चला आ रहा है. हम लोगों ने खुद देखा है. पेपर लीक की समस्या हो या मैरिट की वजह से वे आगे नहीं बढ़ पाते हैं.”

कंगना ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने दिल्ली में इतने तमाशे किए, पार्लियामेंट में आकर अटैक करने का प्रयास किया. आम आदमी पार्टी के लोगों ने अटैक करना का प्रयास किया. अब झारखंड में बच्चों की इतनी स्थिति खराब है तो वहां पर कोई जोमैटो, कोई स्विगी वाला नहीं पहुंच रहा है.” कंगना ने कहा, “वहां पर छात्रों को खाने के लिए त्रिपाल लगाने की इजाजत नहीं मिल रही है. वहां पर उनकी इतनी दुर्गति हो रही है.”

Himachal Pradesh News: शिमला में BJP का सुक्खू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, CM हाउस तक निकाला मार्च



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button