खबर

सोनपुर मेले में अब पर्यटकों को मिलेगा राजाओं जैसा अहसास, ₹3000 में एसी कॉटेज संग मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं | sonpur-mela-ac-cottage-facility-tourists-can-enjoy-royal-stay-at-rs-3000


सोनपुर मेले में अब पर्यटकों को मिलेगा राजाओं जैसा अहसास, ₹3000 में एसी कॉटेज संग मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं

खास एसी कॉटेज बनाए जा रहे हैं

NDTV

बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेले में इस बार घूमने के साथ शाही अंदाज में रहने का मौका भी मिलेगा. दिनभर मेले की रौनक देखने के बाद पर्यटक रात आराम से बिता सकेंगे. इसके लिए मेले में खास एसी कॉटेज बनाए जा रहे हैं. मिनी दरबारी और राजबाड़ी नाम के इन कॉटेज में एक रात रुकने के लिए भारतीय पर्यटकों को तीन हजार रुपये देने होंगे. वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए एक रात का किराया पांच हजार रुपये रखा गया है.

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला हर साल देशभर के लोगों को अपनी ओर खींचता है. यहां पशु बाजार, झूले, तरह-तरह की दुकानें और खाने-पीने की चीजों के साथ मेले की अलग ही रौनक देखने को मिलती है. इस बार मेले में आने वाले लोगों के रहने का भी खास इंतजाम किया जा रहा है. पर्यटक ग्राम में बनाए जा रहे इन कॉटेज में एसी की सुविधा होगी. हर कॉटेज में अपना बाथरूम होगा. इसके अलावा 24 घंटे बिजली और पानी मिलेगा. पर्यटकों की सुरक्षा का भी इंतजाम रहेगा.

इस बार पर्यटक ग्राम में मिनी दरबारी और राजबाड़ी नाम के कॉटेज लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे. इन कॉटेज को आरामदायक बनाने के लिए जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं. परिवार के साथ मेले में आने वाले लोग यहां आराम से रह सकेंगे. दिनभर मेले में घूमने के बाद उन्हें रात बिताने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी. कॉटेज के साथ पर्यटक ग्राम में खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी. इसके लिए यहां रेस्तरां चलाने की तैयारी की जा रही है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से कॉटेज और रेस्तरां चलाने के लिए एजेंसी चुनने का काम किया जा रहा है. इससे पर्यटकों को एक ही जगह रहने और खाने की सुविधा मिल सकेगी.  कॉटेज की बुकिंग, किराये और खाली जगह की जानकारी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट से मिल सकती है.

ये भी पढ़ें : भारत के गांवों से शुरू हुई बाल विवाह के खिलाफ NDTV और ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ की मुहिम ऐसे पहुंची UN तक




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button