खबर

सासाराम में डेहरी-डालमिया नगर परिषद के एक्जिक्यूटिव ऑफिसर की हत्या, पटना जाते समय वारदात को दिया अंजाम | Executive Officer of Municipal Council Vimal Kumar killed in Rohtas bihar



ब‍िहार के रोहतास (सासाराम) ज‍िले में डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या कर दी गई है. बताया जाता है कि व‍िमल कुमार डेहरी से देर रात पटना लौट रहे थे, इसी दौरान औरंगाबाद जिला के बारुण में धनौती पुल के पास उनकी हत्या कर दी गई है. उनके शरीर पर चोट के गंभीर निशान म‍िले हैं. सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन का कहना है कि गोली लगने की बात स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वहीं, पुलिस के अधिकारी फिलहाल कुछ भी नहीं बता रहे हैं. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है. 

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के ईओ विमल कुमार शन‍िवार देर रात कार से पटना लौट रहे थे. बताया जाता है कि घायल स्थिति में उन्हें इलाज के लिए जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके शरीर पर चोट के गंभीर निशान म‍िले हैं. पहले कहा जा रहा था उन्हें गोली मारी गई है, लेकिन बाद में पता चला कि उनके शरीर पर मारपीट और धारदार हथियार के भी निशान हैं. 

ओवरटेक कर रोकी गाड़ी, व‍िमल के साथ की मारपीट 

वारदात के बारे में बताया जाता है की जब वे पटना जा रहे थे, तो कुछ अपराधियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और गाड़ी रुकवाकर ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद विमल कुमार के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही औरंगाबाद और रोहतास के पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए. हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। उधर, औरंगाबाद पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है.

गोली लगने की बात स्‍पष्‍ट नहीं 

बता दें क‍ि कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार गयाजी जिले के शेरघाटी के रहने वाले थे. फिलहाल, उनका परिवार पटना में रह रहा है. उनकी पत्नी एक पुत्री और एक छोटा पुत्र है. सूचना पर सभी सासाराम पहुंच गए हैं, जहां शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन का कहना है कि गोली लगने की बात स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वहीं, पुलिस के अधिकारी फिलहाल कुछ भी नहीं बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में मां और उसके 6 साल के बेटे की क‍िसने की हत्‍या? अलग-अलग जगह झाड़ियों में म‍िली लाशें, पुल‍िस ने क‍िया चौंकाने वाला खुलासा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button