खबर

समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती | Social activist Anna Hazare health deteriorates admitted to a Mumbai hospital



समाजसेवी अन्ना हजारे मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.  इससे पहले वह अपने गांव रालेगांव सिद्धि के लोकल अस्पताल में भर्ती थे. लेकिन फिर उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि उन्हें एक्यूट वायरल इन्फेक्शन है.

बीमारी और बढ़ती उम्र की वजह से अन्ना बहुत कमजोर हो गए हैं. उन्हें फिलहाल ICU में रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्हें संक्रामक रोगों के स्पेशलिस्ट डॉ. गौतम भंसाली की देखरेख में भर्ती कराया गया है.

UTI से भी पीड़ित हैं अन्ना

अन्ना हजारे जब बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराए गए तब वह यूरिनल ट्रैक्ट इंफेक्शन से पीड़ित थे. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यूरिनरी ट्यूब, ब्लैडर या किडनी में होने वाला एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है. इसके साथ ही अन्ना को गंभीर डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और किडनी से जुड़ी समस्या भी देखी गई.

कौन हैं अन्ना हजारे?

अन्ना हजारे प्रसिद्ध समाजसेवी हैं. वे भारत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के अगुवा रह चुके हैं.  भारतीय सेना में सेवा देने के बाद उन्होंने अपने गांव रालेगण सिद्धि के विकास का बीड़ा उठाया और जल संरक्षण, ग्राम स्वराज, शिक्षा तथा नशाबंदी जैसे अभियानों के जरिए इसे देश के आदर्श गांवों में शामिल कराया.

अन्ना हजारे को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान वर्ष 2011 में मिली, जब उन्होंने जन लोकपाल कानून की मांग को लेकर दिल्ली में अनशन किया.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के अनशन को इमरान मसूद ने अन्ना हजारे से क्यों जोड़ दिया?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button