खबर

समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में लगी भीषण आग, तस्‍वीरें और वीड‍ियो आए सामने | Massive fire breaks out in the engine of Samastipur Saharsa passenger train passengers evacuated safely


बिहार के सहरसा में स‍िमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी क‍ि देखते ही देखते पूरे इंजन और कोच को चपेट में ले ल‍िया. मौके पर पहुंची दमकल की गई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और कोच में मौजूद यात्र‍ियों को सुरक्षि‍त बाहर न‍िकाला. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने बताया, “हमें सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर आग लगने की सूचना मिली और हम तुरंत सहरसा से दो वॉटर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम क‍िया गया.”

Latest and Breaking News on NDTV

यात्री मोहम्मद यूसुफ ने बताया, “हम समस्तीपुर से यात्रा कर रहे थे और कोच में सो रहे थे, तभी दूसरे यात्रियों ने हमें जगाया और चिल्लाकर बताया कि ट्रेन में आग लग गई है. जब हमने देखा, तो अंदर से धुआं निकल रहा था और कोच पहले ही आग की लपटों से घिरा हुआ था. गार्ड वहां पहुंचा और फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करके स्थिति को काबू में करने की कोशिश की.”

बताया जा रहा है क‍ि ट्रेन के कोच में कई यात्री सवार थे. आग लगते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन के अंदर और बाहर पैसेंजरों में भगदड़ मच गई. गनीनत रही क‍ि फायर ब्र‍िगेड की टीम समय पर मौके पर पहुंच गई और आग बुझाकर यात्र‍ियों को सुरक्षि‍त बाहर न‍िकाल ल‍िया गया. 
 

यह भी पढ़ें- बिहार में मंत्री के सामने 50 हजार की रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी पर क्या हुआ एक्शन? VIDEO है वायरल







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button