खबर

सतलुज हुई जी5 से रिमूव, दिलजीत दोसांझ ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, कहा – सब ने कर ली डाउनलोड | Satluj removed from Zee5 but Diljit Dosanjh predicts 2 days ago says sab ne kar layi download 



नई दिल्ली:

दिलजीत दोसांझ की सतलुज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से भारत में हटा दी गई है. जबकि फिल्म को तीन दिन पहले ही रिलीज किया गया था और यह नंबर वन पर ट्रेंड कर रही थी. इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस ने फिल्म की तारीफ की, जो कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है. वहीं अब फिल्म के हटने के बीच दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म के हटाए जाने की भविष्यवाणी पर दिलजीत दोसांझ मजेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

जी5 से सतलुज हटाए जाने से पहले दिलजीत दोसांझ ने कही थी ये बात

दिलजीत दोसांझ का एक लाइवस्ट्रीम वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन पूछता है कि जी5 से फिल्म को हटाया तो नहीं जाएगा. इस पर दिलजीत पंजाबी भाषा में कहते हैं, अब कोई टेंशन नहीं, सब ने कर ली डाउनलोड, मैं टेंशन फ्री बैठा हूं. आज शनिवार है और मुझे महसूस हो रहा है कि मंडे तक फिल्म को हटा दिया जाएगा. लेकिन चिंता मत कीजिए आपने डाउनलोड कर ली ना. 

ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स की वो सीरीज, जो थी किताब पर थी आधारित, नवाजुद्दीन सिद्दिकी थे एक्टर, अनुराग कश्यप था डायरेक्टर

सतलुज के बारे में 

सतलुज, जिसका नाम पहले पंजाब 95 था. वह एक सोशल ड्रामा फिल्म है, जिसे हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने 1995 में गायब होने से पहले पंजाब में हजारों अज्ञात शवों के कथित अवैध अंतिम संस्कार की जांच की थी. इस फिल्म पर 4 साल से चर्चा हो रही है. जबकि पंजाब 95 फिल्म नाम रखने के चलते सीबीएफसी से फिल्म में 123 कट लगाने की मांग हुई थी. लेकिन नाम बदलने के बाद बिना कट के फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से रिलीज कर दिया गया था. 

जी5 ने सतलुज हटाने का किया ऐलान

Zee5 ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “’सतलुज’ के रिलीज होने के बाद से इसे जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, वह वाकई शानदार है. हम उन सभी दर्शकों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने OTT प्लैटफॉर्म को सब्सक्राइब किया, फिल्म को देखा और इसे सपोर्ट किया. आपका प्यार और सपोर्ट हमारे लिए और उन सभी लोगों के लिए बहुत मायने रखता है जिन्होंने इस कहानी को पर्दे पर उतारा है. ZEE5 में, हम ‘सतलुज’ और इसके पीछे की क्रिएटिव सोच के साथ मजबूती से खड़े हैं. हमारा मानना ​​है कि दमदार कहानी कहने की कला में लोगों को प्रेरित करने, लंबे समय तक याद रहने और गहरा असर छोड़ने की क्षमता होती है. हम सच्ची और सार्थक कहानियों को बढ़ावा देने के लिए कमिटेड हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए, ‘सतलुज’ अगले नोटिस तक भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हम सही तरीका और प्रोसेस अपनाकर हर सही तरीके से इस फिल्म को जल्द से जल्द अपने दर्शकों तक वापस लाने के लिए कमिटेड हैं. क्रिएटर्स, भरोसे, क्रिएटिव ईमानदारी और मकसद के साथ कही गई कहानियों के लिए हमारा कमिटमेंट अटूट है.”

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी ने 62 साल पुराने गाने के लिए ली थी 1 रुपए फीस, रोमांटिक सॉन्ग समझते थे लोग, पहली बार हिट हुई लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button