खबर

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी बवाल केस: 5 युवक गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान | lpu protest violence case five youths arrested vandalism cctv evidence



पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बीते रविवार को कैंपस में रेप की अफवाह के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभि, गगन उर्फ काला और जेम्स दहिया के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य की पहचान पुलिस ने उजागर नहीं की है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

फगवाड़ा के एसपी मेजर सिंह के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारियां घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज और जांच के दौरान जुटाए गए अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर की गई हैं. हालांकि, उन्होंने पांचों आरोपियों में से प्रत्येक की कथित भूमिका का खुलासा नहीं किया. उन्होंने कहा कि पुलिस अभी भी गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है.

बता दें कि पिछले दिनों लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ रेप और उसके बाद आत्महत्या किए जाने की अफवाह फैलने के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया और छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हुई. अधिकारियों ने आरोपों अथवा आरोपियों की अलग-अलग भूमिकाओं के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की.

भांजा लापता होने का दावा

पुलिस अधिकारियों को कोर्ट के बाहर पत्रकारों के कई सवालों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने मामले में और जानकारी देने से इनकार कर दिया. इस बीच, गिरफ्तार किए गए एक युवक के परिवार ने उसकी गिरफ्तारी के हालात पर सवाल उठाए हैं. कोर्ट पहुंचे उसके मामा ने दावा किया कि उनका भांजा कई दिनों से लापता था. मामा ने कहा, “हम पिछले कई दिनों से अपने भांजे को ढूंढने के लिए इधर-उधर भटक रहे थे. आज हमें कोर्ट में पता चला कि उसे पुलिस ने हिरासत में ले रखा था.”  

जालंधर से राजू गुप्ता के इनपुट के साथ 

यह भी पढ़ें- LPU में कैसे हैं हालात? छात्रों पर लाठीचार्ज का VIDEO सामने आते राजनीति तेज, DGP बोले- हल्का बल प्रयोग किया 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button