
मध्य प्रदेश में बुधवार देर शाम को भीषण एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें कई 5 लोगों की मौत हो गई. हादसा रीवा-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर बदबार स्टैंड के पास हुआ है. हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से कई लोग गंभीर हैं. ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है. वहीं, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं.
The loss of lives due to a mishap in Rewa, Madhya Pradesh is saddening. My thoughts are with those who have lost their loved ones. Praying for the swift recovery of the injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 2, 2026
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस और बल्कर के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. यात्री बस में फंस गए और राजमार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया. मौके पर चीख पुकार मच गई. इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच तक पहुंच गई.

रीवा-सीधी हाईवे पर दर्दनाक हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
स्थानीय निवासियों और पुलिस ने चलाया राहत अभियान
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने गुढ़ थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे. बस में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस व अन्य वाहनों से तत्काल संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया. रीवा हुजूर एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि बस में कुल 43 लोग सवार थे. इनमें से 3 लोगों की मौत हुई है, 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और 5 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं. घायलों का इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है. हालांकि हादसे में गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों की बाद में मौत हुई है.
हादसे के बाद यातायात प्रभावित, प्रशासन मुस्तैद
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और NH-39 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग सुचारु कराया. मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है.

बल्कर की टक्कर से बस के उड़े परखच्चे.
आज रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की टक्कर में हुई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।
मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 2, 2026
आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा-सीधी हाईवे पर हुए इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत हृदय विदारक बताया. उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. राज्य शासन की ओर से मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं.
झरने में नहाए, खाना खाया… फिर एक-एक कर 3 बच्चों समेत 4 की मौत; शिवपुरी की दर्दनाक घटना





