

रियाद एयरपोर्ट पर बार-बार हूती हमले कर रहे हैं. (फोटो-एनडीटीवी)
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने बताया कि रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की रविवार को मौत हो गई. दूतावास ने ‘X’ पर जारी एक बयान में कहा, “पता चला है कि रियाद हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की आज दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई. हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम परिवार के संपर्क में हैं और शव को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए हर संभव मदद करेंगे.”
Update regarding Riyadh Airport attack on October 10. It is learnt that one Indian national injured in the Riyadh attack has unfortunately lost his life today. We convey our heartfelt condolences to the family of the deceased. We are in touch with the family and will provide all support for ensuring the early repatriation of mortal remains. @MEAIndia
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) October 11, 2026
वहीं अरब न्यूज के अनुसार, रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को आग लग गई, जब एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल यात्रियों के लिए बने एयरपोर्ट के टर्मिनल 4 से टकराया. सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण का कहना है कि रियाद हवाई अड्डे पर आज फिर हुए हमले में भी लोग घायल हुए हैं. यमन में ‘वैध सरकार की बहाली के लिए बने गठबंधन’ ने बताया कि अधिकारी मौके पर कार्रवाई कर रहे हैं. गठबंधन ने यह भी कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम ने एयरपोर्ट के पास एक क्रूज़ मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया. यह हमला शनिवार को हुए एक मिसाइल हमले के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे.
इससे पहले हूतियों ने आज ही दुनिया की सभी एयरलाइंस और यात्रियों को सऊदी अरब के हवाई अड्डों से दूर रहने की चेतावनी दी थी. पूरी खबर नीचे पढ़ें-
सऊदी हवाई अड्डों से दूर रहें… दुनिया की सभी एयरलाइंस और यात्रियों को हूतियों ने फिर चेताया
पूरी स्टोरी पढ़ें





