
Kitchen Hacks: सुबह उठते ही ज्यादातर गृहणियां सीधे किचन की ओर भागती है. सुबह-सुबह बच्चों के लिए टिफिन तैयार करना और बाकी के लोगों के लिए ब्रेकफास्ट बनाने की चिंता होती है. अक्सर इसमें बहुत ही भागदौड़ हो जाती है. सुबह की नाश्ता बनाने की हड़बड़ी से बचना चाहते हैं, तो आप रात को ही कुछ तैयारियां करके रख लें. रात में सोने से पहले इन तैयारियों को कर लेने से आपकी सुबह की भागदौड़ आधी हो जाएगी और आप खुद के लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगी. आइए जानते हैं कि सुबह के नाश्ते के लिए रात में किस तरह तैयारी की जा सकती है.
रात में सोने से पहले कर लें ये 3 काम- (Do these 3 things before going to sleep at night)
1. सब्जियां काट कर रख लें-
सुबह के नाश्ते के लिए रात में ही सब्जियां काट कर रख लें. आपको जो भी सब्जी बनानी हो या फिर चीला, पोहा या सैंडविच बनानी हो तो उसके लिए , शिमला मिर्च, कॉर्न वगैरह काट कर रात में ही रख लें, ताकि सुबह चॉपिंग में समय ना जाए और आप सीधे कुकिंग कर सकें. ध्यान रखें सब्जियों को काटकर एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख लें.

पहले से ही सब्जियां काटकर रख लें. (Image NDTV)
2. दालें भिगो दें-
अगर आप सुबह उठकर दाल बनाना चाहते हैं तो रात में ही इसे भिगो कर रख लें. इससे आपका कुकिंग टाइम कम होगा और दाल के अंदर से एक्सट्रा कलर भी आसानी से हट जाएगा. अगर इडली, डोसा या चीला बनाना हो तो रात में ही दाल को पीस कर रख लें, ताकि सुबह तक ये अच्छे से फर्मेंट हो जाए.

रात में ही दाल भिगो दें. (Image NDTV)
3. मेन्यू की प्लानिंग कर लें-
अगर आप सुबह-सुबह उठ कर ये सोचने लगेंगे कि आज क्या बनाएं तो टाइम बहुत जाएगा. इसके बजाय आप रात में प्लान कर लें कि सुबह क्या बनाना है. नाश्ते से लेकर बच्चों के टिफिन के लिए क्या-क्या रेडी करना है इसकी प्लानिंग कर लें और फिर जरूरत के हिसाब से तैयारियों को रात में करके रख लें. जैसे चॉपिंग, चावल-दाल भिगोना, दही जमाकर रखना आदि.

रात में ही प्लान कर लें सुबह क्या बनेगा. (Image NDTV)
ये भी पढ़ें- क्यों है सावन का महीना इतना खास? जानें व्रत में क्या खाना है सबसे बेहतर





