मध्य प्रदेश

रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है


हिमाचल प्रदेश स्थित मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी सांसद ने झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि राहुल गांधी सिर्फ वहीं जाते हैं जहां उनको उकसाना होता है. 

झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, हमारी जेन जी यानी हमारे बच्चे, सचमुच कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. यह स्थिति दशकों से बनी हुई है. कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में कितना हंगामा किया था. उन्होंने संसद में भी हमला करने की कोशिश की थी. लेकिन अब, जब झारखंड में बच्चों की हालत इतनी खराब है. तो राहुल गांधी उनसे मिलने नहीं जा रहे हैं. लेकिन जब लोगों को भड़काने या देश की सुरक्षा को खतरे में डालने की बात आती है, तो राहुल गांधी देश के लिए खतरा बनकर सबसे पहले आगे आते हैं.

‘सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली’, META पर बोंली कंगना रनौत

14 दिन से चल रहा रांची में प्रोटेस्ट

बता दें झारखंड में परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा आंदोलन शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में प्रमुख मुद्दा बन चुका है. पिछले 13 दिनों में आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है और छह प्रदर्शनकारी आमरण अनशन पर हैं. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 25 जुलाई को जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच के बैनर तले शुरू हुआ यह आंदोलन हाल के वर्षों में राज्य के सबसे बड़े छात्र आंदोलनों में से एक बनकर उभरा है.

प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने तथा भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राज्य के बाहर के सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्वतंत्र पैनल से कराने की मांग कर रहे हैं. वे झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में व्यापक सुधार की भी मांग कर रहे हैं.

इन सबके बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  कहा कि सरकार से बातचीत के दरवाजे खुले हैं.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button