खबर

यमुना पर बनेंगे 17 मॉडल और 23 प्राकृतिक बड़े छठ घाट, सुरक्षा से लेकर मेडिकल तक होगी VIP व्यवस्था | Delhi 17 Model Chhath Ghats and 23 natural Ghats set up along the Yamuna VIP arrengements Rekha Gupta inspection



लोक आस्था का पर्व छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए दिल्ली सरकार और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार यमुना नदी के तट पर विशेष सुविधाओं से लैस मॉडल घाटों के निर्माण के साथ-साथ पूरी राजधानी में कृत्रिम घाट तैयार किए जा रहे हैं. दिल्ली सरकार छठ महापर्व के लिए यमुना नदी के किनारे पल्ला गांव से लेकर कालिंदी कुंज तक 17 मॉडल छठ घाट और 23 प्राकृतिक घाट तैयार कर रही है.

इन सभी घाटों का विस्तार यमुना के 20 किलोमीटर से लंबे दायरे में अलग-अलग पॉइंट पर किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें. सीएम रेखा गुप्ता खुद छठ घाटों का निरीक्षण कर रही है और अधिकारियों को आदेश दे रही है.

यमुना नदी के घाट पर विशेष इंतजाम

यमुना नदी के किनारे पूजा अर्चना करने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. यमुना तट पर विशेष रूप से 17 मॉडल छठ घाट बनाए जाएंगे. इन घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. पल्ला से लेकर ओखला तक यमुना के प्राकृतिक तटों पर 23 बड़े प्राकृतिक छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं.

इनमें सूर घाट, यमुना घाट ITO, निगमबोध घाट, वजीराबाद ब्रिज घाट, कालिंदी कूंज घाट, कुदेशिया घाट, वसुदेव घाट, बुराड़ी घाट, संगम विहार घाट, इंद्रपुरी घाट शामिल हैं.

मिलेगी VIP स्तर की सुविधाएं और सुरक्षा

यमुना तट पर बनने वाले मॉडल और बड़े प्राकृतिक घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आराम का पूरा ख्याल रखा जाएगा. पूरे घाट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे, जिसमें सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से निगरानी शामिल है. श्रद्धालुओं के ठहरने और बदलने के लिए टेंट, स्वच्छ पेयजल और मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था होगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए घाटों पर चिकित्सा शिविर और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं तैनात रहेंगी

11 जिलों में तैयार होंगे 1300 कृत्रिम घाट

यमुना तटों के अलावा श्रद्धालुओं को उनके घर के पास ही पूजा की सुविधा देने के लिए दिल्ली के सभी 11 जिलों में स्थित पार्कों, सोसायटियों और खुले मैदानों में भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. स्थानीय स्तर पर सुविधाओं का विस्तार करते हुए पूरी दिल्ली में लगभग 1,300 कृत्रिम छठ घाट बनाए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें | छठ से पहले दिल्ली में नमो यमुना रिवर सफारी की तैयारी, क्रूज पर बोटिंग का मजा, जानें रूट, किराया और सुविधाएं




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button