मनोरंजन

‘मैं हमेशा से दो बच्चे चाहती थी’, IVF जर्नी पर अनुष्का रंजन का बड़ा खुलासा


एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने 21 नवंबर 2021 को शादी की थी. अब कपल 23 अगस्त को जुड़वां बेटियों के माता-पिता बने हैं. पेरेंट्स बनने के लिए दोनों ने IVF का सहारा लिया. अब अनुष्का ने इस पर खुलकर बात की है.

IVF जर्नी पर अनुष्का रंजन ने की बात
हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में अनुष्का ने अपनी IVF जर्नी और उससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की.  अनुष्का रंजन ने बताया, ‘2023 में आदि और मैंने फैसला किया कि अब हम परिवार शुरू करना चाहते हैं. हमने नैचुरली कोशिश भी की. हम एक बड़े हॉस्पिटल में डॉक्टर के पास गए. उन्होंने हमें सलाह दी कि हम 6 महीने से एक साल तक नैचुरली कोशिश कर सकते हैं और मेरे ओव्यूलेशन के दिनों पर ध्यान दे सकते हैं. लेकिन मुझे लगा कि मेरे लिए यह सही तरीका नहीं है, क्योंकि मैं अब 20 की उम्र में नहीं हूं.’

अनुष्का रंजन ने बताया कि वो हमेशा से दो बच्चे चाहती थीं. उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा से दो बच्चे चाहती थी, क्योंकि मैं जानती हूं कि भाई-बहन होने की कितनी अहमियत होती है. इसलिए मुझे लगा कि मुझे जल्द ही ये करना होगा.’

मैं हमेशा से दो बच्चे चाहती थी', IVF जर्नी पर अनुष्का रंजन का बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ेंः ‘तुम्हें पाकर खुद को खुशनसीब मानती हूं’, पति के बर्थडे पर करिश्मा तन्ना ने लुटाया प्यार

उन्होंने आगे बताया, ‘मैं एक दूसरे डॉक्टर के पास गई, जिन्होंने मुझे IUI ट्राई करने की सलाह दी, लेकिन इसमें भी मुझे काफी दवाइयां और इंजेक्शन लेने पड़े, जिसकी वजह से मुझे परेशानियां होने लगीं. ये 2025 की बात है. बाद में मैंने दोबारा IUI की कोशिश की, लेकिन वो भी फेल हो गई.’

अनुष्का ने कहा, ‘मेरी डॉक्टर काफी परेशान थीं और उन्होंने मुझे IVF शुरू करने से पहले एक और IUI साइकिल ट्राई करने को कहा. लेकिन मैंने सोचा कि अगर दवाइयां वैसे भी बढ़ानी हैं, तो IVF ही क्यों न ट्राई करें. बस, तभी हमने IVF करने का फैसला किया.’ कपल ने आखिरकार नवंबर 2025 में पहली बार IVF करवाया, जो उनके लिए सक्सेसफुल रहा. अनुष्का जुड़वां बच्चों के साथ प्रेग्नेंट हुईं. 

लोगों की सलाह नहीं पसंद
एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था जब लोग उन्हें तरह-तरह की सलाह देते थे. अनुष्का ने कहा, ‘लोग मुझे भगवद्गीता सुनने और ऐसी कई बातें करने की सलाह देते रहते थे. मैं कहती हूं कि मैं हनुमान चालीसा सुनती हूं, क्योंकि मुझे उसे सुनना पसंद है. इससे मुझे मन की शांति मिलती है. मुझे बस लोगों का बेवजह ज्ञान देना बिल्कुल पसंद नहीं है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी बहन अकांक्षा रंजन की शादी के दौरान बहुत बीमार हो गई थी. मुझे तेज बुखार था और हमें स्कैन करवाने के लिए हॉस्पिटल जाना पड़ा था.’

मैं हमेशा से दो बच्चे चाहती थी', IVF जर्नी पर अनुष्का रंजन का बड़ा खुलासा

जुड़वा बेटियां का किया वेलकम
बता दें कि आदित्य सील और अनुष्का रंजन की पहली मुलाकात एक इवेंट में हुई थी. करीब चार साल तक डेटिंग करने के बाद आदित्य ने अनुष्का के बर्थडे पर पेरिस में उन्हें प्रपोज किया था. फिर कपल ने शादी कर ली. हाल ही में दोनों ने अपनी जुड़वा बेटियां वीरा और माही का वेलकम किया. 

ये भी पढ़ेंः गौरव खन्ना-कृष्णा अभिषेक से माही विज तक, रक्षाबंधन पर टीवी सेलेब्स ने भाई-बहन पर लुटाया प्यार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button