खबर

मैं नहीं चाहता फुंसुक वांगड़ू मर जाएं, सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए 3 ईडियट्स के चतुर रामालिंगम, शेयर किया वीडियो | 3 idots actor omi vaidya supports sonam wangchuk says i dont want him to die



नई दिल्ली:

आमिर खान के लीड रोल वाली फिल्म ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामालिंगम यानी साइलेंसर को कौन नहीं जानता. ये किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने असल जिंदगी के फुंसुक वांगड़ू के सपोर्ट में आवाज उठाई है. दरअसल ओमी वैद्य ने क्लाइमेट एक्टिविस्ट और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के सपोर्ट में एक वीडियो शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए अपील की कि इस इंस्पिरेशनल पर्सनैलिटी को इस हाल में नहीं छोड़ा जाना चाहिए.

वीडियो में ओमी वैद्य कहते हैं, मेरे पास आप सभी के लिए एक बहुत जरूरी मैसेज है. मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगड़ू मर जाएं. सोनम एक शिक्षक, इनोवेटर और शिक्षा सुधारक हैं. मुझे उनसे मिलने का मौका मिला. वे ईमानदार और इंस्पिरेशनल शख्स हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई शानदार काम किए हैं. 

ओमी ने कहा, अभी वह लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं. उनका ब्लड शुगर काफी लो हो चुका है, मुझे नहीं पता कि मीडिया इस बारे में कितना दिखा रहा है. ये बेहद गंभीर मामला है. उनकी शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख और पर्यावरण से जुड़े कई मुद्दों को लेकर चिंताएं हैं. आप उनकी हम बात से सहमत हों या नहीं लेकिन मैं नहीं चाहता कि इस प्रेरणादायक इंसान की मौत हो जाए.

एक्टर ने आम लोगों से अपील की, “हम अपनी व्यस्त जिंदगी में फंसे रहते हैं, लेकिन कुछ मिनट निकालकर इन मुद्दों को समझें. ये मुद्दे आपके, आपके परिवार या समाज से भी जुड़े हो सकते हैं. सोशल मीडिया पर इसे शेयर करें, आवाज उठाएं और जरूरत पड़े तो अपने जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाएं.”

यह भी पढ़ें: 14 साल की उम्र में साइन की 14 फिल्में, कभी इस सुपरस्टार का मजाक उड़ाते थे लोग, कहते थे-तुम ना सिगरेट पीते हो ना शराब पीते हो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कई लोग सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आ रहे हैं. बता दें कि सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से जंतर मंतर पर अनशन पर बैठे हुए हैं. ओमी वैद्य का यह कदम फिल्मी दुनिया और सामाजिक मुद्दों के बीच एक मजबूत कड़ी का उदाहरण बन गया है.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button