खबर

‘मैं ठीक हूं, लेकिन मुझे डर है…’ नौकरी जाने के बाद Xbox कर्मचारियों का छलका दर्द, भावुक पोस्ट वायरल | Xbox layoffs Employee emotional post gone viral after 3200 job cuts


Microsoft के Xbox डिवीजन में 3,200 कर्मचारियों की छंटनी के बाद कई कर्मचारियों के सोशल मीडिया पोस्‍ट सामने आ रहे हैं. इनमें से एक पोस्‍ट ऐसा है जिसने लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा और ये वायरल हो गया. जानिए क्या कह रहे हैं कर्मचारी और कंपनी इतने बड़े स्‍तर पर क्‍यों कर रही है कर्मचारियों की छंटनी. 

Xbox में 3,200 कर्मचारियों की छंटनी

Microsoft के गेमिंग डिवीजन Xbox में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद कर्मचारियों के रिएक्‍शन आ रहे हैं. कंपनी ने अगले वित्तीय वर्ष के दौरान करीब 3,200 कर्मचारियों (कुल कर्मचारियों का लगभग 20 प्रतिशत) की छंटनी का ऐलान किया है. इनमें से लगभग 1,600 कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निकाल दिया गया है, जबकि बाकी कटौती चरणबद्ध तरीके से की जानी है. 

‘मैं ठीक हो जाऊंगा, लेकिन दूसरों की चिंता है’

नौकरी गंवाने वाले कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किए है. एक पूर्व Xbox कर्मचारी ने लिखा,

I unfortunately lost my role during the XBOX layoffs. I will be okay but I’m very worried about my coworkers.

देखें पोस्‍ट-

xbox

Photo Credit: Linkedin

अपनी पोस्ट में Rohrer ने नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर किसी को प्रोफेशनल रिलेशन बनाने में मदद की जरूरत हो, तो वे बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि वे खुद भी पहले छंटनी का सामना कर चुके हैं. अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने सलाह दी कि नौकरी जाने के तुरंत बाद नई नौकरी की तलाश शुरू करने का दबाव खुद पर न बनाएं. इसके बजाय इस अचानक आए बदलाव को स्वीकार करने और संभलने के लिए थोड़ा समय निकालें. 

उन्‍होंने कर्मचारियों से कहा कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं, अगर संभव हो तो वह छुट्टी लें, जिसे लंबे समय से टाल रहे थे, और सबसे पहले खुद को मानसिक व शारीरिक रूप से आराम दें. 

क्यों हुई इतनी बड़ी छंटनी?

Xbox की नई CEO आशा शर्मा ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि कंपनी अपने इतिहास के सबसे बड़े पुनर्गठन से गुजर रही है. उन्होंने बताया कि- 

  • Xbox का मौजूदा बिजनेस अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर रहा है
  • कंपनी का मार्जिन अन्य गेमिंग प्लेटफॉर्म की तुलना में काफी कम हैं
  • गेमिंग इंडस्ट्री हार्डवेयर चुनौतियों और बढ़ती लागत का सामना कर रही है

शख्‍स ने सालों संभालकर रखा चमकीला पत्‍थर, सोचा ये सोने का टुकड़ा है, पर वो तो स्‍पेस का…निकला




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button