खबर

मुजफ्फरपुर को विश्व बैंक से 4740 करोड़ का फंड, हाईटेक तकनीक और सुविधाओं से लैस होगा शहर  | Muzaffarpur 4,740 crore World Bank funding city will be high-tech technology and modern 


बिहार के मुजफ्फरपुर शहर को अब विश्व बैंक से बड़ी सौगात मिलने जा रही है, और उसके सहयोग से पूरे मुजफ्फरपुर जिले को तकनीकी सुविधाओं से लैस क‍िया जाएगा. शहर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा. विश्व बैंक की टीम ने रव‍िवार को नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ मुजफ्फरपुर शहर में चल रही विकास योजना का स्थल निरीक्षण किया. 

परियोजनाओं पर चर्चा की 

मुजफ्फरपुर पहुंची विश्व बैंक की टीम ने सिकन्दरपुर में स्थित लेकफ्रंट का निरीक्षण किया. लेक-1 के समीप छोटे पार्क लेक-टू के समीप आधुनिक एक्वेरियम, धोबी घाट के पास गरीबों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण, मरीन ड्राइव के पास वाटर फाउंटेन और लेजर शो को देखा. फिर विश्व बैंक की टीम दादर पुल से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी का निरीक्षण कर प्रस्तावित रिवरफ्रंट परियोजना पर व‍िस्‍तार से चर्चा की. 

विकास को एक नई गति म‍िलेगी 

विश्व बैंक की टीम के दौरे पर नगर आयुक्त रीतू राज प्रताप सिंह ने बताया गया की लेक फ्रंट और रिवरफ्रंट जैसी परियोजना मुजफ्फरपुर के विकास को एक नई गति देगी. इस योजना  से जहां एक तरफ शहर तमाम तकनीकी सुविधाओं से लैस होगी, वहीं दूसरी तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे लोगों को सार्वजनिक और बेहतर स्थल उपलब्ध होगा.

क्या है शहरी परिवर्तन कार्यक्रम

बिहार के अलग-अलग शहरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर बिहार सरकार ने एक प्रमुख पहल की है, जिसे विश्व बैंक से 4740 करोड़ रुपये की मिलने वाली राशि से लागू किया जा रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और तकनीकी सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ जल आपूर्ति सिवरेज स्वक्षता और अन्य योजनाओं में व्यापक सुधार लाना शामिल है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में साइको किलर का आतंक! एक ही परिवार में तीसरी हत्या, SIT ने संभाली कमान 

लेखक के बारे में

img

मणि भूषण शर्मा

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मणि भूषण शर्मा उत्तर बिहार के सबसे बड़े शहर मुजफ्फरपुर में NDTV के संवाददाता हैं. वह वर्ष 2025 से एनडीटीवी से जुड़े हैं और टीवी तथा वेबसाइट के लिए लगा…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button