खबर

ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं? घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका | How to make bridal body polish ghar par bridal body polish kaise banaye



शादी से पहले हर कोई चाहता है कि वो सुंदर और चमकदार दिखे. शादी से पहले दुल्हन निखार पाने के लिए बॉडी पॉलिश करवाती है, जिसके पार्लर वाले बहुत पैसे लेते हैं. लेकिन आज भी कई घरों में प्री-ब्राइडल स्किन केयर के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करते हैं. इसे घर में मौजूद साधारण चीजों जैसे बेसन, मलाई, हल्दी, दूध, नींबू और सरसों के तेल से तैयार किया जाता है. ये स्किन की सफाई करने, टैनिंग कम करने और त्वचा को मुलायम बनाने का काम करती है. चलिए आपको बताते हैं घर पर ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं और घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका.

ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @VartikaAnand नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देसी उबटन बनाने का तरीका बताया गया है. इसे बनाने के लिए एक बड़ी चम्मच बेसन, एक बड़ी चम्मच आटा, चुटकी भर हल्दी, एक चम्मच मलाई, थोड़ा दूध, कुछ बूंदें नींबू का रस और 1 से 2 चम्मच सरसों का तेल लिया है. हालांकि, कई लोग इसमें थोड़ा चंदन पाउडर भी मिलाते हैं ताकि खुशबू और निखार बढ़ सके.

स्किन की सफाई

इस पेस्ट को तैयार करने बाद शरीर पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. बेसन और आटा स्किन पर जमी धूल-मिट्टी और एक्स्ट्रा तेल को साफ करने में मदद करते हैं. वहीं हल्दी अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जानी जाती है. नींबू, मलाई और दूध का पेस्ट त्वचा को मुलायम बनाने के साथ-साथ टैनिंग की समस्या कम करने का काम करते हैं.

घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका

इस बॉडी पॉलिश से शरीर की हल्की बॉडी मसाज करें. इससे स्किन को और अधिक रिलैक्स महसूस होता है. मसाज से ब्लड स्कुलेशन अच्छा होता है. इसे शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर हटाएं. ये स्क्रब की तरह काम करती है और स्किन को स्मूद महसूस कराती है. इसे चेहरे और गर्दन पर भी लगाया जा सकता है, लेकिन चेहरे पर लगाने से पहले हल्का पैच चेक जरूर करें, क्योंकि हर किसी स्किन एक जैसी नहीं होती और किसी को कुछ चीजें सूट नहीं करती.

यह भी पढ़ें:- तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती? बिना केमिकल के धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं? Air Freshener Gel बनाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की टूटी कुर्सी कैसे जोड़ें? प्लास्टिक का टूटा सामान जोड़ने का आसान तरीका




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button