खबर

बिहार में NEET री एग्जाम में सॉल्वर गैंग ने बिठाए थे नकली परीक्षार्थी, अब तक 9 ‘मुन्नाभाई’ सहित 30 अरेस्ट | NEET Re Exam solver gang in Lakhisarai bihar


लखीसराय: NEET (UG) र‍ी-एग्‍जाम 2026 के दौरान लखीसराय में सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने की आशंका पर जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  9 ‘मुन्नाभाई’ सहित 30 लोगों को गिरफ्तार किया है.  परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों पर जांच के क्रम में इन संदिग्धों को पकड़ा गया.  प्रारंभिक जांच में दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने की बात सामने आई है. 

आरोपियों से पूछताछ शुरू 

सूत्रों के अनुसार, केआरके उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से एक, केंद्रीय विद्यालय से सात तथा हसनपुर विद्यालय परीक्षा केंद्र से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया.  गिरफ्तार सभी युवक दूसरे जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. 

पुलिस की टीम कर रही छापेमारी 

एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है.  पूछताछ के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं. 

नेटवर्क खोज रही पुलिस 

मामले की निगरानी जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार स्वयं कर रहे हैं.  पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नेटवर्क कितने जिलों तक फैला हुआ है और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है. 

एजीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि नीट परीक्षा के दौरान कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.  इनमें से 9 लोग अन्य छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे, जबकि 21 अन्य व्यक्ति इस पूरे मामले में संलिप्त पाए गए हैं.  प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा. 

उंगलियों के निशान नहीं मिलने पर शक  

पकड़े गए आरोपी दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे. बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने वाली एजेंसी ने इन्हें पकड़ा है. सवाल ये है कि फर्जी लोगों को एग्जाम सेंटर में कैसे जाने दिया गया. डॉक्यूमेंट्स और अन्य वेरिफिकेशन के दौरान फोटो और उंगलियों के निशान का निशान नहीं मिलने पर इनके ऊपर शक हुआ है. इसके बाद कार्रवाई हुई. 

देशभर के 564 शहरों में हुई परीक्षा 

पेपर लीक होने के बाद नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को हुई. देश के 564 शहरों में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई. परीक्षा केंद्र तक पेपर पहुंचाने की ज‍िम्‍मेदारी सेना को दी गई थी. एग्‍जाम सेंटर पर मॉन‍िटर‍िंग एआई से करवाई जा रही है. जैमर भी लगाए गए थे. कड़ी चेक‍िंग के बाद भी परीक्षा केंद्र में एंट्री म‍िली. 

2 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात थे 

देशभर के अलग-अलग शहरों में बने परीक्षा केंद्रों पर 2 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था.  6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए थे, वहीं 674 सिटी कोऑर्डिनेटर आज के परीक्षा के लिए बनाए गए थे. 

12 मई को निरस्त हुआ था पेपर 

पहले नीट की परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी. लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा को 12 मई 2026 को निरस्त कर दिया गया था. जबकि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है. 

यह भी पढ़ें: कीमोथेरेपी से जूझते बच्चे से लेकर राज्य पुलिस तक… NEET UG परीक्षा को सफल बनाने के लिए जब एकजुट हुआ पूरा देश

लेखक के बारे में

img

प्रभाकर कुमार

कॉन्ट्रिब्यूटिंग एडिटर

प्रभाकर कुमार सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक विषयों पर गहरी समझ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और राजनीतिक विश्लेषक हैं। उन्हें पत्रकारिता और मीडिया जग…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button