

चूरमा के लड्डू कैसे बनाएं जाते हैं?
NDTV
बिना गैस पर तले और बिना चीनी के, गेहूं के आटे से बने ये खास चूरमा लड्डू पारंपरिक स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन मेल हैं. मानसून या सर्दियों के मौसम में जब कुछ मीठा खाने का मन हो, तो यह पारंपरिक रेसिपी सबसे सही विकल्प है. इसमें तलने की झंझट के बिना भी वही सौधा और खस्ता स्वाद मिलता है जो शादियों या त्योहारों पर पसंद किया जाता है.
@CookingWithChefAshok ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी रेसिपी शेयर की है.
देखें वीडियो…
सामग्री:
- गेहूं का आटा (300 ग्राम)
- सूजी (2 बड़े चम्मच)
- बेसन (2 बड़े चम्मच)
- बादाम (100 ग्राम)
- काजू (70 ग्राम)
- किशमिश (100 ग्राम)
- खसखस (50 ग्राम)
- सूखा नारियल (150 ग्राम)
- इलायची पाउडर
- देसी घी
- गुड़ (200 ग्राम बारीक कटा हुआ)
- मावा (200 ग्राम मीठा वाला)
बनाने की विधि:
आटा तैयार करना:
- सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी और बेसन को छान लें.
- इसमें 60 से 70 मिलीलीटर देसी घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक नरम आटा गूंथ लें और इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा सेट हो जाए.
ड्राई फ्रूट्स को भूनना:
- काजू और बादाम को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करके इन्हें मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद इसमें खसखस और किशमिश मिलाएं.
- अलग से कद्दूकस किए हुए नारियल को भी हल्का सा गर्म करके निकाल लें.
रोटी सेकना और पीसना:
- गूंथे हुए आटे से बड़ी और थोड़ी पतली रोटियां बेल लें.
- रोटियों में हल्के छेद कर दें ताकि वे तवे पर अच्छी तरह कड़क सिक सकें.
- इन्हें दोनों तरफ से सेककर पापड़ की तरह कड़क कर लें.
- ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
गुड़ और मावा की चाशनी:
- कड़ाही में थोड़ा घी डालकर बारीक कटा हुआ गुड़ और मावा धीमी आंच पर पिघलाएं.
- जब गुड़ और मावा अच्छी तरह एकसार हो जाएं, तो गैस बंद कर दें.
लड्डू बांधना:
- पिसे हुए आटे के पाउडर में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और तैयार किया हुआ गुनगुना गुड़-मावा मिश्रण मिलाएं.
- मिश्रण जब हल्का गर्म हो, तभी हाथों से दबाते हुए मध्यम आकार के लड्डू तैयार कर लें.
- इन्हें एयर टाइट डिब्बे में हफ्तों तक स्टोर किया जा सकता है.
- इसे भी पढ़ें: Urban Clap वाले भैया ने बताया कैसे मिनटों में साफ होगी चिमनी, वीडियो देखकर सीख लो
पूरी स्टोरी पढ़ें





