खबर

बिट्टू तबाही को इस बड़ी कंपनी के CEO ने दिया नौकरी का ऑफर, गंदगी से भरी नदी को किया था साफ | Bittu Tabahi Ajnar River job Offer Boyan Slat mp


नदी की गंदगी को देखकर जहां लोग अपनी आंखें बंद कर लेते हैं. वहीं 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ ने इसका उलट किया. ‘बिट्टू तबाही’ ने अजनार नदी की गंदगी को देखकर उसे साफ करने का फैसला किया और अपने इस लक्ष्य को हासिल करके दिखाया. सुरेंद्र सिंह चौधरी यानी ‘बिट्टू तबाही’ अपने इस काम के लिए फेमस हो रहे हैं. उनके इस सफाई अभियान का वीडियो काफी वायरल हुआ और हर किसी ने उनके काम की तारीफ की. इतना ही नहीं  ‘द ओशन क्लीनअप’ के फाउंडर और CEO बोयन स्लैट ने ‘बिट्टू तबाही’ की तारीफ की और साथ ही अपनी संस्था में शामिल होने का न्योता भी दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि  ‘द ओशन क्लीनअप’ समुद्रों और नदियों में प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या से निपटने का काम करती है. ये नीदरलैंड्स में  स्थित है. स्लैट ने X पर यूजर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “हमारे साथ काम करने आएं”. दरअसल ‘बिट्टू तबाही’ की फोटो शेयर करते हुए इस यूजर ने लिखा था,  “सुरेंद्र सिंह चौधरी नाम के 20 साल के भारतीय युवक, जिन्हें ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से जाना जाता है, कई महीनों से अजनार नदी की खुद सफाई कर रहा हैं.” इसी पोस्ट पर स्लैट ने ये  प्रतिक्रिया दी.

कहां हैं अजनार नदी

अजनार नदी राजगढ़ जिले के आंदलहेड़ा गांव से निकलती है. एक समय पर यहां का पानी काफी साफ हुआ करता था. लेकिन धीरे-धीरे इस नदी में गंदगी, बढ़ती रही और इसकी हालत खराब हो गई. यहां पर लोगों ने कचरा फेंकना भी शुरू कर दिया. 26 जनवरी को बिट्टू ने इस नदी का सफाई अभियान शुरू किया और अब इस नदी को पूरी तरह से साफ कर दिया है. 

बिट्टू की मेहनत की तारीफ हर कोई कर रहा है. उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर बिट्टू की तारीफ की. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बिट्टू से मुलाकात की और इस मुलाकात की वीडियो भी शेयर की.

ये भी पढे़ं- Teacher Day Special: दृष्टि IAS के फाउंडर विकास दिव्यकीर्ति ने बताया आखिर कौन होता है अच्छा टीचर, वायरल हो रहा वीडियो




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button