खबर

बर्थडे में शामिल हुए 11 लोग बीमार, आखिर केक में ऐसा क्या? महाराष्ट्र के पालघर की घटना ने सबको चौंकाया | lizard found in cake 11 people suffer food poisoning palghar in maharashtra



महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक बर्थडे पार्टी में आए केक में मरी हुई छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया. इस केक को खाने से 11 लोगों की तबियत बिगड़ गई. जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रह है कि बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन के बाद सभी को केक दिया गया था. लेकिन इस दौरान किसी की नजर उसमें पड़ी मरी हुई छिपकली पर नहीं गई थी. ऐसे में सभी ने इसे खा लिया. बाद में जब किसी की नजर केक में मिली मरी हुई छिपकली पर पड़ी तो सब हैरान रह गए. नालासोपारा इलाके में हुई इस घटना ने खाद्य सुरक्षा और केक की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

नालासोपारा इलाके का मामला 

घटना नालासोपारा ईस्ट में स्थित नीलकंठेश्वर इमारत की है, यहां एक परिवार में जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था. स्थानीय बेकरी से जन्मदिन का केक मंगवाया गया था. जैसे ही केक काटा गया और मेहमानों के साथ बच्चों को दिया गया, जिसे खाते ही अचानक से सब बीमार हो गए. केक खाने के कुछ ही मिनटों बाद बच्चों और महिलाओं को उल्टी, तेज सिरदर्द, पेट में मरोड़ और सीने में जलन की शिकायत होने लगी. जब परिवार के सदस्यों ने बचे हुए केक को ध्यान से देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि केक के अंदर एक मरी हुई छिपकली पड़ी थी. 

4 बच्चे भी बीमार

7 बच्चों और 4 महिलाओं समेत कुल 11 लोगों को आनन-फानन में नालासोपारा इलाके के विजयलक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक यह छिपकली के जहर से हुई फूड पॉइजनिंग का मामला ही है. डॉ विद्या सावंत के अनुसार अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है. लेकिन सभी को निगरानी में रखा जा रहा है और इलाज जारी है.

महाराष्ट्र में एक तरफ खाने-पीने की चीजों को लेकर लगातार जांच चल रही हैं. दूसरी तरफ केक में मरी हुई छिपकली मिलने का यह मामला कई सवालियां निशान खड़े कर रहा है. 

इनपुट: मनोज सातवी

ये भी पढे़ंः ऑनलाइन ऑर्डर किए चिकन में गड़बड़ी का आरोप, KFC आउटलेट पर हेल्थ डिपार्टमेंट की रेड




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button