
नई दिल्ली:
हरियाणा पुलिस इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड में है. ऐसे तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी संपत्तियां भी जब्त करने पर जोर दिया जा रहा है. इसी क्रम में फतेहाबाद पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 33 नशा तस्करों की करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई. पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार और अधिक प्रभावी होता जा रहा है. अब पुलिस की कार्रवाई केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी अवैध कमाई और उससे अर्जित चल-अचल संपत्तियों पर भी कानून के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने बताया कि इसी “डबल एक्शन” रणनीति के तहत फतेहाबाद पुलिस ने तीन आदतन नशा तस्करों की *62 लाख 20 हजार रुपये से अधिक मूल्य की अवैध संपत्तियों को फ्रीज कराया है, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है. इसके अलावा फतेहाबाद पुलिस अब तक 33 नशा तस्करों की करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियों को कानून के दायरे में लाकर फ्रीज करा चुकी है.
एएसपी ने बताया कि थाना भूना में 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार आकाश उर्फ रिंकू निवासी भूना के विरुद्ध वित्तीय जांच के दौरान उसकी आय से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले. इसके बाद एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-F(1) के तहत लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के उसके आवासीय मकान को फ्रीज किया गया.उन्होंने बताया कि आरोपी कोई पहली बार अपराध करने वाला व्यक्ति नहीं है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019, 2021 और 2022 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं. लगातार दर्ज मामलों से स्पष्ट है कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त रहा है और आदतन अपराधी है.
एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने बताया कि थाना शहर फतेहाबाद के बस अड्डा पुलिस चौकी क्षेत्र में गिरफ्तार दीपक कुमार उर्फ दीपू की वित्तीय प्रोफाइलिंग के दौरान उसकी लगभग 1.50 लाख रुपये मूल्य की मारुति सुजुकी रिट्ज कार को फ्रीज किया गया. आरोपी वर्ष 2018 से नशा तस्करी में सक्रिय है तथा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के एकाधिक मामले दर्ज हैं. वर्ष 2018, 2022 तथा 2025 में उसके खिलाफ हेरोइन तस्करी सहित विभिन्न मामलों में कार्रवाई हो चुकी है. उसका आपराधिक रिकॉर्ड दर्शाता है कि वह लगातार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है.
लेखक के बारे में
Aaquil Jameel
Senior Correspondent
और पढ़ें


