

प्राइवेट नौकरी करने वाले अकसर कहते है कि 15 साल से नौकरी करने के बाद भी उनके पास सेविंग नहीं होती है. 10-15 साल की नौकरी करने के बाद भी घर खरीदने के लिए पैसे नहीं जुट पाते हैं. ऐसा इसलिए की उन्होंने पैसे तो कमाए, लेकिन पैसे बचा नहीं पाए. वर्तमान समय में युवाओं में शेयर मार्केट और म्युच्युअल फंड की ओर ज्यादा झुकाव होता है. मार्केट में म्युच्युअल फंड में पैसे इनवेस्ट करने का क्रेज चल रहा है. लेकिन असल बात यह है कि हर म्युच्युअल फंड में इनवेस्टमेंट पैसे नहीं मिलते. क्योंकि म्युच्युअल फंड की सही जानकारी ही पैसे बना सकती है. जबकि ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि किस म्युच्युअल फंड में पैसे लगाएं.
युवाओं में नई नौकरी के वक्त उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती है. लेकिन अगर वह अपना इनवेस्टमेंट सुरक्षित निवेश में करते हैं तो निश्चित तौर पर उनका इनवेस्टमेंट डबल हो सकता है. जबकि म्युच्युअल फंड मार्केट रिस्क पर होता है और निश्चित ब्याज मिलने की अनिश्चितता होती है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि प्राइवेट नौकरी करने वालों की पहली सैलरी के साथ कहां निवेश करें, जिससे उनका निवेश डबल होना तय है.
पहली सैलरी के साथ ही खोलें अकाउंट
प्राइवेट नौकरी करने वाले अगर पहली सैलरी के साथ ही अगर पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF में अपना अकाउंट खोल लें तो वह मालामाल हो जाएंगे. दरअसल, आज भी लोगों को PPF के बारे में जानकारी नहीं होती है. नौकरी के साथ ही सैलरी अकाउंट और PF अकाउंट खुलता है. लेकिन PF अकाउंट का पैसा अलग होता है जो आपके बुढ़ापे में काम आता है. लेकिन PPF अकाउंट अलग होता है जिससे आपके पास महज 15 साल में ही बड़ा अमाउंट हो जाता है. अगर पहली सैलरी के साथ ही PPF अकाउंट खोल दिया जाए तो आपके पास लाखों का फंड तैयार हो जाएगा. जिससे न केवल आप अपना घर खरीद सकते हैं बल्कि आप बड़े इनवेस्टमेंट भी कर सकते हैं.
PPF अकाउंट का क्या है गणित
अगर आप 25 साल में अपनी पहली नौकरी करते हैं और 30 हजार रुपये की सैलरी से शुरुआत करते हैं तो उस वक्त आपके पास लाइबलिटी कम होती है. आप इसी वक्त सैलरी से 10 हजार रुपये PPF अकाउंट में हर महीने डालना शुरू कर दें तो आप एक साल में 120000 रुपये सेविंग कर सकते हैं. यानी 15 साल में आप 18,00,000 बचत करते हैं. वहीं इस इनवेस्टमेंट पर आपका निश्चित इंटरेस्ट 14,54,567 रुपये मिलेगा. यानी टोटल अमाउंट होगा 32,54,567 रुपये. बता दें PPF अकाउंट पर हर साल 7.1 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है और हर साल चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है. वहीं समय के साथ ब्याज दर बढ़ने पर इंटरेस्ट का पैसा भी ज्यादा हो जाएगा.
क्या है PPF अकाउंट
PPF अकाउंट आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं. यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है और इसका शेयर मार्केट से कोई लेना देना नहीं है. इसमें जमा किए गए पैसों पर निश्चित ब्याज मिलता है. PPF अकाउंट आप कभी भी खोल सकते हैं. इस अकाउंट की मैच्युरिटी 15 साल की होती है. यानी आप 15 साल के लिए इसमें पैसे निवेश करते हैं. हालांकि इस बीच आप इस अकाउंट में जमा पैसों पर लोन ले सकते हैं. इस अकाउंट की खासियत यह है कि आप कम से कम 500 रुपये से अकाउंट खोल सकते हैं और अधिकतम एक साल में डेढ़ लाख रुपये जमा कर सकते हैं. इसमें हर महीने पैसे जमा करने की शर्त भी नहीं होती है. आप साल के 12 महीने या फिर 12 महीने में कभी भी एक बार पैसे जमा कर सकते हैं. वहीं 7वें साल से आप लोन के रूप में इससे पैसे निकाल सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः ITR भरते समय टैक्सपेयर्स कर रहे ये बड़ी गलती, टैक्स एक्सपर्ट ने कहा- संभल जाओ, नहीं तो मिलेगा नोटिस!





