

नई दिल्ली:
सीजेपी के प्रदर्शनकारी नेताओं से बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मुलाकात की. सीजेपी नेताओं नड्डा से मिलकर अपनी मांगों की सूची भी सौंपी. इस बीच, नड्डा ने एक्स पोस्ट करके बताया कि बातचीत का प्रस्ताव प्रदर्शनकारियों की तरफ से आया था. उन्होंने बताया कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में चल रही है. गौरतलब है कि नीट परीक्षा लीक मामले में सीजेपी पिछले कई दिन से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. आज सीजेपी का संसद मार्च का प्लान था.
नड्डा से सीजेपी नेता सौरभ दास और आशुषोत रांका ने मुलाकात की. गौरतलब है कि इस मुलाकात से पहले जंतर-मंतर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झड़प भी हुई. पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े और प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी भांजी. इस बीच जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अब सीजेपी आगे क्या कदम उठाती है इसपर सबकी नजरें हैं.
बताया जा रहा है कि सरकार सीजेपी नेताओं से मुलाकात पर आधिकारिक बयान जारी कर सकती है. प्रदर्शनकारियों बड़ी संख्या में आज संसद घेराव के लिए जा रहे थे. इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया.
आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई।
मैंने… pic.twitter.com/HLCl20RBSp
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 20, 2026
जेपी नड्डा का भी एक्स पोस्ट
जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11 बजकर 50 मिनट से ही हमारी बातचीत जारी है. उन्होंने कहा कि ये मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई. उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई. मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें.





