खबर

प्यार-मोहब्बत करते हैं शिक्षक-शिक्षिका, छात्रों की शिकायत पर दोनों स्कूल से बाहर; जानें मामला | chhindwara school teacher and guest teacher removed after students complaint 



मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक और अतिथि शिक्षिका के कथित प्रेम संबंधों को लेकर उन पर गाज गिर गई है. छात्रों की शिकायत पर दोनों को स्कूल से हटा दिया गया है. उनके स्‍थान पर नए शिक्षकों की नियुक्‍त की गई है. छात्रों का आरोप है शिक्षक और अतिथि शिक्षिका स्‍कूल की जल्‍दी छुट्टी कर प्यार-मोहब्बत करते थे. 

जांच के बाद कार्रवाई 

मामला छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर जुन्नारदेव विकासखंड के बीच बहरी गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओपी जोशी ने बताया कि छात्रों की शिकायत मिलने के बाद एक जांच समिति गठित कर मामले की जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक और अतिथि शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से स्‍कूल से हटा दिया गया है. उनके स्थान पर नए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं, जल्‍द ही वे स्‍कूल में ज्‍वॉइन करेंगे, जिससे बच्‍चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी. 

छात्रों ने जनसुनवाई में की थी शिकायत

शासकीय माध्यमिक विद्यालय के कुछ छात्र मंगलवार को छिंदवाड़ा जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे, जहां उन्‍होंने जनसुनवाई में दोनों शिक्षकों की शिकायत की. छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों शिक्षक उन्हें पढ़ाने के बजाय स्‍कूल की जल्दी छुट्टी कर प्यार-मोहब्बत करते हैं. शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. 

‘दिमागी नक्सल हर जगह मौजूद, हमें इनसे निपटना है’, कूनो नेशनल पार्क के डायरेक्टर का बयान PMO तक पहुंचा 

शिक्षकों ने आरोपों को बताया साजिश 

इधर, संबंधित शिक्षक और शिक्षिका ने खुद पर लगे आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है. उन्‍होंने कहा- हमें बेवजह बदनाम किया जा रहा है. छात्रों ने किसी के बहकावे में आकर यह शिकायत की है. वहीं, शिक्षिका ने दावा किया कि स्कूल में एक अन्य व्यक्ति ने अतिथि शिक्षक के पद के लिए आवेदन दिया था. उसका नाम वेटिंग लिस्ट में है. शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उसे पद से हटाकर उस व्यक्ति को नियुक्त कराने के लिए मासूम छात्रों का इस्तेमाल कर यह झूठी कहानी गढ़ी गई है.

नमामि गंगे जैसा नमन मिशन MP में: अमरकंटक से अलीराजपुर तक नर्मदा में गंदे नालों की एंट्री होगी बंद, जानिए प्लान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button