खबर

पेट साफ करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए? | pet saaf karne ke liye subah kya khana chahiye what to eat in the morning to relieve constipation 



सुबह-सुबह अगर पेट साफ न हो, तो पूरा दिन भारी भारी सा महसूस होने लगता है. ऐसे में अक्सर गैस और अपच जैसी दिक्कत भी होने लगती है. इस स्थिति से बचने के लिए सुबह खाली पेट कुछ चीजों को सेवन फायदेमंद हो सकता है. मुख्य रूप से सुबह के समय हमें फाइबर रिच चीजें खाने की सलाद ही जाती है, जिससे कब्ज की दिक्कत न हो. वहीं, शरीर को हाइड्रेट रखने की भी सलाह दी जाती है. यहां हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे हमें सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं पेट साफ करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए? 

HIIMS के ऑफिशियल पेज पर पेट साफ करने के लिए सुबह खाली पेट कुछ चीजें खाने के लिए कहा गया है, यहां जानते हैं-

कीवी कब्ज की परेशानी को करे दूर

डॉक्टर का कहना है कि कीवी में पानी और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो हमारे बावेल मूवमेंट को बेहतर कर सकती है. ऐसे में अगर आप नियमित रूप से कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक कब्ज की दिक्कतें दूर हो सकती हैं. कीवी को आप किसी भी रूप में फल, जूस या फिर स्मूदी बनाकर खा सकते हैं.

कब्ज से राहत दिलाए सूखा आलू बुखारा

अगर आप सुबह पेट साफ करना चाहते हैं, तो खाली पेट सूखा आलु बुखारा खाएं. डॉक्टर का कहना है कि इसमें फाइबर के साथ-साथ सॉर्बिटोल होता है, जो आंतों से पानी को खींचता है और मल को नरम करता है. इससे कब्ज की परेशानी से राहत मिल सकती है. साथ ही ये बॉवेल मूवमेंट को भी सपोर्ट करने में प्रभावी हो सकता है. ऐसे में अगर आप आलूबुखारा के साथ प्रॉपर तरीके से पानी पीते हैं, तो इससे आपको कब्ज की शिकायत नहीं हो सकती है.

नाशपाती पेट करे साफ

इन दिनों मार्केट में भरपूर रूप से नाशपाती मिल जाएंगे. अगर सुबह के समय आपका पेट साफ नहीं होता है, तो नाशपाती का सेवन करें. इसमें भी पानी और फाइबर की काफी अच्छी मात्राहोती है, जिससे कब्ज की शिकायतों को दूर किया जा सकता है. ये बॉवेल मूवमेंट को बेहतक करके कब्ज से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है.

वीडियों में देखे क्या खाएं?

ये भी पढ़ें – यूनानी डॉक्टर का बताया रामबाण नुस्खा, बुखार, पाचन और शुगर के लिए बेस्ट है चिरायता, जानें फायदे और खाने का तरीका




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button