खबर

पाकिस्तान: कोयला खदान में धमाके7 खनिकों की मौत, 41 फंसे; खैबर पख्तूनख्वा में 11 पुलिसवाले मारे गए | Pakistan 7 miners killed 41 trapped in coal mine blast 11 police personnel killed in Khyber Pakhtunkhwa



पाकिस्तान में हर दिन मौत का तांडव हो रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में एक कोयला खदान के अंदर हुए धमाके में कम से कम सात खनिकों की मौत हो गई.  41 अन्य खनिक जमीन के नीचे फंस हुए हैं. बचावकर्मी उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे है. सरकारी खदान निरीक्षक गनी बलोच ने बताया कि यह धमाका बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में हुआ.

बलोच ने कहा कि इस जानलेवा धमाके के कुछ घंटों बाद सात खनिकों के शव बरामद किए गए. ऐसा लगता है कि यह धमाका मीथेन गैस जमा होने की वजह से हुआ था. उन्होंने बताया कि प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य आपातकालीन बचाव दलों की मदद से बचावकर्मी फंसे हुए खनिकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. बलोच ने तुरंत यह नहीं बताया कि खनिक जमीन के नीचे कितनी गहराई में काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि फंसे हुए सभी खनिकों का पता नहीं चल जाता.

बलोच ने कहा, “मीथेन गैस विस्फोट के बाद किसी के जीवित मिलने की संभावना कम हो जाती है क्योंकि ऑक्सीजन का स्तर शून्य हो जाता है, और बचावकर्मी भी खदान के अंदर सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं.”

11 पुलिस अधिकारी मारे गए

वहीं बुधवार देर रात पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस चेकपॉइंट पर घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 11 पुलिस अधिकारी मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. यह हमला अफगान सीमा के पास हंगू जिले में हुआ. पुलिस के बयान के मुताबिक, हमलावरों ने पुलिस पोस्ट पर घात लगाकर हमला करने से पहले उसे निशाना बनाने के लिए विस्फोटक से लदे क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल किया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच घंटों तक गोलीबारी चली, जिसमें 15 हमलावर मारे गए और सुरक्षा बलों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा.

मारे गए 11 पुलिस अधिकारियों के अलावा, 28 अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय पुलिस के अनुसार, मारे गए लोगों में डिप्टी सुपरिटेंडेंट दियार खान भी शामिल थे, जो अतिरिक्त बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे थे. जिला पुलिस अधिकारी मुजाहिद हुसैन ने बताया कि हमलावरों ने पुलिस की तीन गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस की एक अन्य गाड़ी अपने साथ ले गए. इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी गुट ने नहीं ली है. यही नहीं पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में एक महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन चल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें-

चीन ने अपने सबसे चर्चित हथियारों में से एक YJ-20 हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल तैनात किया

जापान की आबादी दशकों में पहली बार 12 करोड़ से नीचे, कैसे है उसके लिए खतरा

जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर तीन F-35 फाइटर जेट्स नष्ट किए और तीन अन्य को भारी नुकसान, ईरान की सेना का दावा

Explainer: ईरान के प्रॉक्सी हमलों और नाकेबंदी से सऊदी अरब घिरा, ये कितना खतरनाक

बैंकॉक का हॉलीडे पैकेज, अपहरण और फिरौती… पाकिस्तानी के आदेश पर 5 भारतीयों ने 3 इंडियन टूरिस्ट अगवा किए

Video:ब्रिटेन के PM एंडी बर्नहैम को बेबस बुजुर्ग ने कह दी ऐसी बात, नहीं कह पाते बड़े-बड़े नेता

जीभ काट ली जाए… एंटी पेपर बिल पर बोलते-बोलते खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, फिर संसद में जमकर हुआ हंगामा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button