

नई दिल्ली:
भोजपुरी गानों की बात करें तो उसके बोल ऐसे होते हैं जिसको सुनते ही हंसी भी आ जाती है और पैर भी थिरकने लगते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे जिसमें पत्नी ने अपने पति को ही माथे का दर्द बता दिया है. गाने के बोल हैं ‘तू मरद नहीं माथा के दरद हवा राजा जी’ गाने के मजेदार बोल और इसके धमाकेदार म्यूजिक वाले इस गाने को यूट्यूब पर 34 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. शिवानी सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और क्वीन टान्या ने अपने डांस से इस गाने पर लोगों का ध्यान खींचा है. इस गाने का संगीत और बोल इस तरह हैं कि आप इसको सुनने के बाद ना सिर्फ इसको गुनगाएंगे बल्कि आप इस पर खुद को डांस करने से भी नहीं रोक पाएंगे.
पति को सिरदर्द बताने वाले बोल ने बनाया खास
‘तू मरद नहीं माथा के दरद हवा राजा जी’ को खास बनाते हैं इसके बोल. गाने में पति-पत्नी के बीच होने वाली नोकझोंक को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है. यही वजह है कि ये गाना सिर्फ भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वालों को ही नहीं बल्कि इसको पूरी तरह से न समझने वाले लोगों को भी खूब पसंद आता है. इस गाने को भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है. इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. इस गाने में पत्नी अपने पति से नाराज होकर कहती है कि वो उसके लिए सिरदर्द बन गया है. गाने में पति की कमाई, घर की जिम्मेदारियों के साथ पति-पत्नी को नोकझोंक को भोजपुरी अंदाज में पेश किया गया है. इस गाने की धुन भी ऐसी है कि इसे सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. गाने के बोल कुछ इस तरह हैं-
ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी सुपरहिट गाना, हर शादी और पार्टी की बना हुआ है जान, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
मरद नाहीं, माथा के दरद हवा, राजा जी
छने-छने मारेला ताना, हो
घरे कइसे रही जनाना, हो? (जनाना, हो)
तू ही बतावा? (जनाना, हो)
तहरा ले नीमन तो सुखिये के बाटे
सुनर मिलल मरदाना, हो
इसका मतलब है कि हर बात पर ताना मारते हो, घर पर तुम्हारी बीवी कैसे रहेगी. तुम ही बताओ, तुम्हारे लिए तो सुखी ही अच्छा था, तुम्हें कितना सुंदर पति (मरदाना) मिला है.”
क्वीन टान्या के डांस ने वीडियो को बनाया खास
इस गाने में डांस आर्टिस्ट क्वीन टान्या नजर आती हैं. उनका डांस और एक्सप्रेशन गाने के बोलों के साथ बिल्कुल फिट बैठते हैं. इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा यूट्यूब पर इसके व्यूज को देखकर लगाया जा सकता है. MTR-Dance Juction पर अपलोड इस गाने को अब तक 34 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर खूब रील्स बनती हैं, जो वायरल भी हुई हैं. ये गाना हर उस पति-पत्नी पर फिट बैठता है जिनकी आपस में घर की चीजों को लेकर के नोकझोंक चल रही होती है.





