खबर

4000 करोड़ की ‘रामायण’ को मिली CBFC की हरी झंडी, जानिए कितने घंटे लंबी है रणबीर कपूर की फिल्म | 4000 crore Ramayana gets green light from the CBFC know runtime of this Ranbir Kapoor starrer



दिवाली के मौके पर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. दुनियाभर के दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब ‘रामायण’ को सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) की ओर से हरी झंडी मिल गई है. इसके साथ ही पता चल गया है कि 4000 करोड़ की रामायण देखने को लिए दर्शकों के कितना समय देना होगा. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण’ को सीबीएफसी ने सर्टिफिकेट को ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है.इसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर उम्र के दर्शक देख सकते हैं. 

इतने घंटे को होगी रामायण

फिल्म की अवधि 195 मिनट यानी करीब तीन घंटे 15 मिनट है. निर्देशक नितेश तिवारी की यह पौराणिक फिल्म 5 नवंबर को दिवाली से ठीक पहले दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सेंसर प्रक्रिया 30 अक्टूबर को पूरी हो गई. बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक फिल्म में किसी बड़े बदलाव या कट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

कहानी रावण के तीनों लोकों पर विजय से शुरू होती है. राक्षस सम्राट को केवल मनुष्य ही हरा सकता है. इसलिए भगवान विष्णु मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में धरती पर अवतार लेते हैं. पिता के वचन का पालन करते हुए राम, सीता और लक्ष्मण वनवास जाते हैं. रावण सीता का हरण करता है और फिर अधर्म के खिलाफ युद्ध शुरू होता है.

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं. सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

इतने फॉर्मेट में रिलीज हो रही है फिल्म

‘रामायण’ को 2D, 3D, IMAX 3D, 4DX 3D और ScreenX जैसे कई फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा. यह हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में भी आएगी. मेकर्स इसे भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर पेश करने की तैयारी में हैं.

IMAX 3D में रिलीज होने की वजह से देश में सीमित IMAX स्क्रीन पर फिल्म को प्राथमिकता मिल रही है. इससे ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की भारत में रिलीज की तारीख 20 नवंबर तक आगे बढ़ गई है. हालांकि इस बदलाव पर फिल्म की भारतीय टीम की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें | एक-दो नहीं रामायणम में दिखेंगे ये 27 सितारे, भगवान शिव बना टीवी एक्टर तो सुग्रीव होगा उड़ता तीर का ये हीरो




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button