

नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान एक लिफ्ट अचानक झटके के साथ बीच में अटक गई. लिफ्ट में करीब आधा दर्जन लोग लगभग 20 मिनट तक फंसे रहे. सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
थाना प्रभारी सेक्टर-49 ने बताया कि सेक्टर-51 स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक लिफ्ट अटक गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है.
कार्यक्रम में मौजूद थे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई वरिष्ठ नेता
थाना प्रभारी के अनुसार, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन घटना के समय वे दूसरी लिफ्ट में थे और जिस लिफ्ट में खराबी आई, उसमें मौजूद नहीं थे. सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य है.
यह भी पढ़ें- PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR





