खबर

नाइजीरिया में नाव पलटने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी | Over 40 people die after boat capsizes in Nigeria rescue operation underway



नाइजीरिया में बड़ा हादसा हुआ है. नाव पलटने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. बचाव अभियान जारी है. माना जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है.

अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी सोकोटो राज्य में एक नदी में नाव पलटने से 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई. नाव में सवार लोग राज्य के गोरोन्यो लोकल गवर्नमेंट एरिया के गोराऊ शहर में खेतों पर काम करने जा रहे थे.

55 वर्षीय समाइला गारबा ने बताया कि नाव पलटने से मरने वालों में उनकी 13 साल की पोती, जमीला उस्मान भी शामिल थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने पीड़ितों के 42 शव गिने, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे.

नेशनल इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी में सोकोटो राज्य के मैनेजर अब्दुलकादिर यूसुफ ने इस जानलेवा हादसे की पुष्टि की और बताया कि मरने वालों की संख्या 47 है.

यह भी पढ़ें-

क्या इमरान खान के पक्ष में बनने लगा है माहौल, पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट अचानक क्यों हरकत में




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button