खबर

नवरात्रि के 9 दिन में घटाना है वजन? Day 1 पर ट्राई करें 15 ग्राम प्रोटीन वाली राजगीरा स्मूदी | Navratri Weight Loss Diet Day 1 Rajgira Protein Smoothie Recipe For Navratri Mein Vajan Kaise Kam Kare


नवरात्रि के 9 दिन में घटाना है वजन? Day 1 पर ट्राई करें 15 ग्राम प्रोटीन वाली राजगीरा स्मूदी

नवरात्रि में वजन कैसे घटाएं. (Credit: Screengrab from Instagram biterite_by_deepti)

नवरात्र के पावन पर्व की शुरूआत आज से हो गई है. बहुत से लोग मां भक्ति के लिए पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं, तो कुछ लोग पहला और आष्टमी व्रत का पालन करते हैं. लेकिन कई लोगों ये टेंशन रहती है कि व्रत के दौरान वजन न बढ़ जाए, या फिर अगर वजन कम करना है तो क्या खाएं जो पेट भी भरे और कमजोरी भी न आए. अगर आप भी इसी सवाल का जवाब चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रेसिपी शेयर कर बताया है कि कैसे आप 9 दिन में 3-4 किलो वजन कम कर सकते हैं, वो भी हेल्दी तरीके से. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन की रेसिपी.

यहां देखें पोस्ट- 

कैसे बनाएं राजगीरा प्रोटीन स्मूदी- 

सामग्री– 

  • राजगीरा (रामदाना)
  • मखाना
  • बादाम
  • कद्दू के बीज 
  • सूरजमुखी के बीज 
  • 1 कप दूध
  • 1 सूखी अंजीर 
  • थोड़ा सा केसर
  • 4 से 5 ताजी स्ट्रॉबेरी

विधि-

  1. सबसे पहले एक पैन में सभी मेवे, नट्स और राजगिरा को हल्का रोस्ट कर लें.
  2. भुने हुए सभी मेवे और बीजों को दूध, अंजीर और केसर के साथ मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें. 
  3. जब ये एक स्मूथ सा पेस्ट बन जाए, तब इसमें स्ट्रॉबेरी मिलाएं और एक बार फिर मिक्सी चला दें. 
  4. आपकी टेस्टी और हेल्दी राजगीरा प्रोटीन स्मूदी बिल्कुल तैयार है. इसमें कैलोरी सिर्फ 370 के करीब है और लगभग 15 ग्राम प्रोटीन मिलता है.

यह रेसिपी वजन घटाने में असरदार क्यों है?

अक्सर लोगों को लगता है कि व्रत में वजन कम नहीं हो सकता क्योंकि हम तली-भुनी चीजें या आलू-कुट्टू ज्यादा खा लेते हैं. लेकिन यह स्मूदी बिल्कुल अलग है.

राजगीरा के फायदे- 

  • राजगीरा यानी अमरनाथ पूरी तरह से ग्लूटेन-फ्री होता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो व्रत के दौरान आपको अंदर से ताकत देता है और जल्दी भूख नहीं लगने देता.
  • इस रेसिपी में चीनी का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया गया है. अंजीर और स्ट्रॉबेरी की अपनी नेचुरल मिठास इसे बेहद स्वादिष्ट बना देती है.
  • मखाना, बादाम और सीड्स गुड फैट्स और एनर्जी से भरपूर होते हैं, जिससे दिनभर सुस्ती या कमजोरी महसूस नहीं होती.

ये भी पढ़ें- नवरात्रि पर फटाफट ग्लो और एनर्जी के लिए IV ड्रिप्स ले रही Gen Z, जानिए कितना सुरक्षित है ये ट्रेंड




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button