खबर

दिल्ली-NCR में बढ़ी गुलाबी ठंड, राजस्थान-UP में 2 से 3 डिग्री गिरा तापमान; 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट | today weather 22 october 2026 gulabi thand entry delhi ncr snowfall uttarakhand western disturbance rain alert in 15 states



दिल्ली-NCR में तापमान आ रही गिरावट से गुलाबी ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है. भारतीय मौसम विभाग ने 22 अक्टूबर 2026 को 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया से मौसम रौद्र रूप दिखा सकता है. दक्षिण भारत समेत मध्य भारत के कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश आज तेज आंधी तूफान के साथ हो सकती है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का असर बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से अब मैदानी राज्यों में भी ठंड बढ़नी शुरू हो गई है. मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है, जिसकी वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दिखी है. ऐसे में यहां ठंड बढ़ना शुरू हो गई है. अगले 2 से 4 दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है. 

22 अक्टूबर को बदलेगा मौसम

मॉनसून का असर खत्म होने के बाद बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर लो प्रेशर एरिया ने बारिश की संभावना तेज कर दी है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बांग्लादेश के ऊपर एक वायु चक्रवाती परिसंचरण बना है, जो पश्चिम बंगाल तक पहुंच रहा है. ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की स्थिति बन रही है. तमिलनाडु के तटीय इलाकों में आज सुबह से ही बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि केरला के कुछ इलाकों में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी है. हालांकि इस बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि फसल बुवाई से पहले यह बारिश बरदान साबित हो सकती है. 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 

भारतीय मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, जिनमें तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, अंडमान निकोबार, नागालैंड, असम में बारिश की संभावना है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी से पंजाब, दिल्ली में भी तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. ऐसे में ठंड का हल्का असर बढ़ना शुरू हो गया है. 

ये वीडियो भी देखिए.

दिल्ली-एनसीआर में ठंड की एंट्री

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया है. यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने के बाद ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. सुबह के वक्त मौसम हल्का ठंडा हो रहा है. हालांकि दोपहर में धूप खिल जाती है, लेकिन शाम के वक्त तापमान फिर लुढ़क रहा है. हवा की गुणवत्ता भी दिल्ली-एनसीआर में खराब होनी शुरू हो गई है. जिसकी वजह से यहां बुधवार से ही ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान शुरू कर दिया गया है. जिसमें चार पाबंदियां लागू हैं.  

यहां क्लिक करके देखिए अपने शहर का AQI

यूपी में गिरेगा तापमान 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में तापमान गिरना शुरू हो गया है. आज कानपुर, कुशीनगर, बिजनौर, आगरा, मथुरा, श्रावस्ती, गोरखपुर, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, देवरिया में अलर्ट जारी किया है. लखनऊ के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. तापमान में अगले कुछ दिनों में हल्की गिरावट होने की वजह से ठंड का असर बढ़ रहा है. 

एमपी-राजस्थान में बढ़ी ठंड 

एमपी और राजस्थान में भी ठंड का असर बढ़ गया है. एमपी के 21 जिलों में आज बारिश की संभावना है. वहीं राजस्थान के 20 जिलों में बारिश की संभावना है. बारिश की वजह से दोनों राज्यों के तापमान में भी गिरावट हो रही है. भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है. इसी तरह से जयपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर आ गया है. 

पहाड़ी राज्यों में बढ़े पर्यटक 

पहाड़ी राज्यों में हो रही ताजा बर्फबारी की वजह से मौसम ठंडा होना शुरू हो गया है. उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली में ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि हरिद्वार-ऋषिकेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास और बढ़ने वाला है. जिसकी वजह से तीनों पहाड़ी राज्यों में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो गई है. अगले 2 से 3 दिनों में यहां तापमान में और गिरावट आ सकती है. 

अल नीनो दिखा रहा असर 

इस साल देश में अल नीनो की वजह से कम बारिश हुई है. जिसका असर दिखना शुरू हो गया है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना जैसे बड़े राज्य अभी से बारिश की कमी से जूझ रहे हैं. कमजोर मॉनसून की वजह से फसलों पर सबसे ज्यादा असर हो रहा है. किसानों के पास बुवाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं है, जिसकी वजह से गेहूं की फसल पर सबसे ज्यादा असर दिख रहा है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर कम बारिश का असर सबसे ज्यादा हो रहा हैं.

ये भी पढे़ंः ढाई साल में साफ होगी यमुना; अमित शाह करेंगे शुरुआत, ये है सरकार का मेगा प्लान




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button