

दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग (फोटो- NDTV)
नई दिल्ली:
दिल्ली के कनॉट प्लेस में मशहूर रेस्टोरेंट परिक्रमा में आज आग लग गई. कनॉट प्लेस में 24वीं मंजिल पर स्थित इस रेस्तरां में आग के तुरंत बाद इसे खाली करा लिया गया. हालांकि, गनीमत ये रही कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया. दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को आग की सूचना मिली. उन्हें बताया गया कि परिक्रमा रेस्तरा के किचन में आग लग गई है.
आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई. लोग तुरंत इमारत के नीचे भागे. चूंकि ये रेस्टोरेंट इमारत की सबसे ऊपरी फ्लोर पर है इसलिए खतरा और ज्यादा लग रहा था. लेकिन, आग की सूचना के बाद दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया.
#WATCH | Delhi: Visuals from Parikrama Restaurant on Barakhamba Road, where a fire broke out.
Fire Department Official Mukesh Verma said, “At 15:40, the fire control room received a report of a fire in the kitchen of Parikrama Restaurant. Fire tenders from the nearest station… pic.twitter.com/VX3LUHAv31
— ANI (@ANI) June 30, 2026
उन्होंने बताया कि नजदीक के दमकल स्टेशन से फायर टेंडर्स को भेजा गया. इसके अलावा स्काई लिफ्ट भी वहां लगाया गया. उन्होंने बताया कि आग के वक्त दो दर्जन लोग रेस्टोरेंट में मौजूद थे. उन्हें तुरंत नीचे उतार लिया गया. किचन में ऑयल फ्रायर में आग लगी थी.मुकेश वर्मा ने बताया कि आग पर तुंरत काबू पा लिया गया. इस हादसे में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि हमने बिल्डिंग खाली करा ली है और जैसे ही धुआं साफ हो जाएगा हम बिल्डिंग को फिर से खोल देंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें





