
मध्य प्रदेश के दतिया (Datia News) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. न्याय की गुहार लगाने के लिए जो जनसुनवाई (Jan Sunwai) आम लोगों की आखिरी उम्मीद होती है, मंगलवार को वहीं एक बड़ा हादसा हो गया. एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अपनी शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने अचानक सबके सामने जहर पी लिया (Woman Drinks Poison). एसपी कार्यालय में महिला के जहर खाते ही वहां मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया.
ससुराल वालों की प्रताड़ना से टूट चुकी थी पूनम
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला पूनम वाल्मीकि भांडेर के काजीपाठा मोहल्ले की रहने वाली है. वह अपने छोटे से बेटे को लेकर जनसुनवाई में पहुंची थी. जहर पीने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. गनीमत रही कि सही समय पर इलाज मिलने से डॉक्टरों ने फिलहाल महिला की हालत को खतरे से बाहर बताया है.
Kissing कार वाले आदित्य ने कहा, ‘जिस लड़की ने ये बनाए…’
‘पति छोड़कर गया, जेठ ने घर से बाहर फेंका’
पूनम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले मोनू जाटव से हुई थी. लेकिन करीब दो महीने पहले उसका पति उसे अचानक बेसहारा छोड़कर चला गया. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसके जेठ सोनू जाटव, जेठानी मुन्नी और ससुर गोविंद दास ने उसके साथ जमकर मारपीट की. घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया और उसे घर से बेदखल कर दिया. न्याय न मिलने की इसी हताशा में उसने यह खौफनाक कदम उठाया.
विजय शाह पर सरकार का फैसला, Col सोफिया कुरैशी पर दिया था विवादित बयान’