खबर

थाई का साइज बताएगा कि आप कितना जिएंगे? जानिए क्या कहती है रिपोर्ट



हमारा शरीर बताता है कि हम कितने सेहतमंद है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपकी थाई का साइज बता सकता है कि आप कितना जिएंगे, जी हां ये हम नहीं, बल्कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर डॉक्टर सौरफ सेठी यह समझाते नजर आ रहे हैं कि आपकी जांघों (Thighs) का साइज यह तय करने में मदद कर सकता है कि आप कितने लंबे समय तक स्वस्थ और जीवित रहेंगे.

डॉक्टर सौरभ सेठी (Dr. Saurabh Sethi) के अनुसार, हाल ही में हुई एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि आपकी जांघों का साइज और ताकत यह तय करने में मदद करती है कि आप कितना लंबा और सेहतमंद जीवन जिएंगे. 50 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति के लिए इस बात को समझना बेहद जरूरी है.

12 साल की रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा-

​करीब 3,000 वयस्कों पर पूरे 12 साल तक एक ऐतिहासिक स्टडी की गई. इस रिसर्च में देखा गया कि जिन लोगों की जांघें पतली या कमजोर थीं, उनमें दिल की बीमारियां होने और कम उम्र में मौत का खतरा काफी ज्यादा था. 

फैट की बात नहीं, असली खेल मसल्स का है-

​यहां ज्यादातर लोग गलती कर बैठते हैं और सोचते हैं कि बात जांघों के फैट (Fat) की हो रही है. ऐसा बिल्कुल नहीं है! असल में बात जांघों की मांसपेशियों (Muscles) की हो रही है. जांघें हमारे शरीर का सबसे बड़ा मसल ग्रुप हैं. ​जब पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तो शरीर में ब्लड शुगर (Blood Sugar) का कंट्रोल बेहतर रहता है, इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin Resistance) कम होता है और दिल लंबे समय तक सेहतमंद बना रहता है. 

​आज ही से शुरू करें ये आसान काम-

​पैरों को मजबूत बनाने के लिए किसी फैंसी जिम की जरूरत नहीं है. बस रोज लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ें. इसके अलावा, बिना हाथों का सहारा लिए कुर्सी से बार-बार खड़े होने और बैठने की आदत डालें. ये छोटी-छोटी आदतें आपके पैरों को मजबूत बनाकर आपकी जिंदगी लंबी कर सकती हैं.

क्या कहती है रिसर्च-

BMJ Study के अनुसार 3,000 लोगों पर 12 साल तक की गई इस रिसर्च में पतली जांघ वाले लोगों में दिल की बीमारी और असमय मौत का जोखिम अधिक देखा गया.

ये भी पढ़ें- पथरी के लिए रामबाण है बालम खीरा, जानें फायदे और सेवन का सही तरीका






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button