मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ ने बाबा बागेश्वर से की मुलाकात, बालाजी पर फिल्म बनाने को लेकर हुई बातचीत


बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में मुंबई स्थित सनातन मठ में बाबा बागेश्वर से मुलाकात की. दोनों के मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस दौरान दोनों के बीच समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई. साथ ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा चलाए जा रहे जनसेवा कार्यों के बारे में भी टाइगर श्रॉफ को जानकारी दी गई.

इन मुद्दों पर हुई बातचीत
टाइगर श्रॉफ और बाबा बागेश्वर के बीच गरीब बेटियों के लिए कैंसर हॉस्पिटल और बागेश्वर धाम में चल रही मां अन्नपूर्णा प्रसादम रसोई भंडारे जैसी सेवाओं के बारे में बातचीत हुई. टाइगर श्रॉफ ने इन सभी कार्यों के बारे में ध्यान से सुना और खूब तारीफ की.

इसी दौरान टाइगर श्रॉफ के एक दोस्त ने बागेश्वर बाबा को बताया कि वो बालाजी पर एक फिल्म बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. मुलाकात के आखिर में टाइगर ने बागेश्वर बाबा को शॉल भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया. 

ये भी पढ़ें- जब अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान पर भारी पड़े नए-नए ऋतिक रोशन, फिल्म ने कमाया था 620% का तगड़ा मुनाफा

ऐसा रहा टाइगर श्रॉफ का फिल्मी करियर
टाइगर श्रॉफ के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी. इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आई थीं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इसके बाद उन्होंने ‘बागी’ (2016) में दमदार एक्शन के साथ दर्शकों का ध्यान खींचा, जिसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आईं.

ये है टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवीज
साल 2018 में आई ‘बागी 2’ उनके करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई. इसके बाद 2019 में रिलीज हुई ‘वॉर’ टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मानी जाती है. इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे. इसके अलावा, उन्होंने ‘मुन्ना माइकल’, ‘ए फ्लाइंग जट्ट’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘गणपत’, और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही ‘हिटमैन’ और ‘लग जा गले’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- एक्टिंग छोड़ फूड ब्लॉगर बन गई हैं नेहा शर्मा? ‘क्रूक एक्ट्रेस ने रूमर्स पर यूं किया रिएक्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button