
रांची:
Jharkhand Rajya Sabha Elections Voting: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान चल रहा है. राज्य में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. लेकिन यहां उम्मीदवार तीन हैं- सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से बैद्यनाथ राम, कांग्रेस से प्रणव झा तो एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है. झामुमो के बैद्यनाथ राम का जीत तय मानी जा रही है. लेकिन दूसरी सीट पर प्रणव झा और निर्दलीय उम्मदीवार परिमल नाथवानी के बीच कड़ी टक्कर है. संख्या बल में इंडिया ब्लॉक आगे है. लेकिन क्रॉस वोटिंग हुआ तो नतीजे बदल सकते हैं. ऐसे में एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों को क्रॉस वोटिंग का डर सत्ता रहा है. दोनों गुट अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश कर रही है.
होटल में ठहराए गए NDA विधायक एक साथ बस से वोटिंग करने पहुंचे
NDA विधायकों को मंगलवार को रांची के एक होटल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन ‘इंडिया’ क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं को खत्म करने के लिए अपने विधायकों के साथ बैठकें करने में व्यस्त रहा. BJP-NDA विधायक बस से रांची में राज्य विधानसभा पहुंचे. मतदान से पहले अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों खेमों ने कोई कसर नहीं छोड़ी.
VIDEO | Ranchi: Polling for two Rajya Sabha seats in Jharkhand set to take place today. Mahagathbandhan MLAs leave from Vidhan Sabha from BNR Chanakya Hotel.#JharkhandNews #JharkhandRajyaSabhaElection
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/sWDbNehKRi
— Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
मंत्री शिल्पी तिर्की बोलीं- हम पूरी एकजुटता के साथ बढ़ रहे
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव के बारे में राज्य की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, “आज हम पूरी एकजुटता के साथ विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं. मुझे उम्मीद और भरोसा है कि ऐसे समय में जब देश भर में विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही है, उन्हें लालच देकर तोड़ा जा रहा है और राजनीतिक पार्टियों को खरीदा जा रहा है, झारखंड अपने आत्म-सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए अडिग रहेगा.”
VIDEO | Ranch: On Jharkhand Rajya Sabha polls for two seats, state minister Shilpi Neha Tirkey (@ShilpiNehaTirki) says, “Today, we are moving towards the Legislative Assembly in complete unity. I am hopeful and confident that, at a time when legislators are being bought and sold… pic.twitter.com/ULd28FImBg
— Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
वोटिंग के लिए पहुंचे कांग्रेस विधायक की सुरक्षा अधिकारी से बहस
राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह की एक सुरक्षा अधिकारी से तीखी बहस हो गई. बेरमो के कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह की सुरक्षा अधिकारी के साथ हुई तीखी बहस का वीडियो भी सामने आया, जिसमें कांग्रेस विधायक यह कहते दिख रहे हैं कि अभी अरेस्ट करवा दूंगा. पहचानता नहीं है मुझको.
VIDEO | Ranchi, Jharkhand: Congress MLA from Bermo Jaimangal Singh was involved in a heated verbal exchange with a security official upon arriving at the Vidhan Sabha for the Rajya Sabha elections. #RanchiNews #JharkhandNews
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/xpM0k91tQw
— Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग
‘क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विधानसभा परिसर में स्थापित एक मतदान केंद्र पर सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा. अधिकारी ने कहा, ‘‘शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं.” उन्होंने कहा कि मतगणना शाम पांच बजे शुरू होने की उम्मीद है.
झारखंड राज्यसभा चुनाव संख्याबल समझिए
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास 24 विधायक हैं, जो संसद के उच्च सदन में एक सीट सुरक्षित करने के लिए 81 सदस्यीय विधानसभा में आवश्यक न्यूनतम 28 प्रथम-वरीयता मतों से चार कम है. झामुमो और कांग्रेस सहित सत्तारूढ़ गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सदन में 56 सदस्य हैं.
JMM के बैद्यनाथ राम के पास पर्याप्त संख्याबल
झामुमो के बैद्यनाथ राम के आसानी से जीत हासिल करने की उम्मीद है क्योंकि राज्य विधानसभा में पार्टी के 34 सदस्य हैं. ‘इंडिया’ अन्य घटक दलों में कांग्रेस के पास 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पास चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के पास दो विधायक हैं.
कांग्रेस के प्रणव झा और NDA समर्थित निर्दलीय नाथवानी में कड़ी टक्कर
सभी की निगाहें दूसरी सीट पर है, जिसमें कांग्रेस के झा और राजग समर्थित नाथवानी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. राजग के 24 विधायकों में भाजपा के 21 और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाइटेड) के एक-एक विधायक शामिल हैं. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एक विधायक है.
यह भी पढ़ें – झारखंड राज्यसभा चुनाव… तो क्या एनडीए खेमे में लग जाएगी सेंध? समझिए पूरा गणित
लेखक के बारे में
हरिबंश शर्मा
संवाददाता
और पढ़ें




