खबर

जुगाड़ की रेहड़ी बनी जानलेवा; शरीर में आर-पार हुआ सरिया, पटियाला में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा | patiala rajpura jugaad rehri iron rod accident loha saria pierces man body Video Viral punjab news



पटियाला:

पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सड़क पर चल रही एक जुगाड़ रेहड़ी पर रखा लोहे का सरिया एक व्यक्ति के शरीर में घुसकर आर-पार निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घायल को तुरंत उपचार के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया.

रेहड़ी पर रखे सरिए से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा राजपुरा क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक जुगाड़ रेहड़ी पर रखा लंबा और नुकीला लोहे का सरिया एक व्यक्ति के शरीर में घुस गया. बताया जा रहा है कि संबंधित रेहड़ी बिना नंबर और सुरक्षा मानकों के संचालित की जा रही थी. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया.

शरीर को चीरकर निकला सरिया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल व्यक्ति अस्पताल में बैठा हुआ है और उसके शरीर में लोहे का भारी सरिया फंसा हुआ दिखाई दे रहा है. घटना की गंभीरता को देखकर अस्पताल कर्मियों और परिजनों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया. डॉक्टरों के मुताबिक, सरिया शरीर के बेहद संवेदनशील हिस्सों के पास से होकर निकला है. यदि इसका एंगल थोड़ा भी अलग होता तो किडनी, लीवर या अन्य महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था.

राजपुरा से पटियाला किया गया रेफर

घायल को पहले राजपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसकी स्थिति बेहद नाजुक पाई. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें : पिता की दुकान के सामने खेल रहे 3 साल के मासूम को कार ने कुचला, नागपुर का दर्दनाक हादसा CCTV में हुआ कैद

यह भी पढ़ें : 20 दिन पहले हुई थी शादी, अब घर में पसरा मातम; गलतफहमी और शक में गई पति की जान, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

यह भी पढ़ें : सुहागरात और हवन के बाद अब चलती ट्रेन में पूजा; AC कोच का वीडियो वायरल, आस्था vs सुरक्षा पर बहस

यह भी पढ़ें : सिपाही को बलि का बकरा न बनाएं; सिवान AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी ने कहा- न्यायिक जांच हो, नहीं तो आंदोलन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button