
कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार बीजेपी, RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश के संवैधानिक और शैक्षणिक संस्थानों पर संघ से जुड़े लोगों को बैठाया जा रहा है. उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जज सभी संघ से हैं. यूपीएससी में कितने संघ के लोगों को आईएएस-आईपीएस बनाया, ये भी शोध का विषय है. इसके साथ ही उन्होंने NTA के पूर्व चेयरमैन प्रदीप जोशी का जिक्र करते हुए तंज कसा.
उन्होंने कहा, ”देश के हालात से ज्यादा परिचय कराने की जरूरत नहीं है, जहां तक पीएम नरेंद्र मोदी का सवाल है, जैसे उन्होंने तय कर लिया है कि कोई और उनके अलावा पीएम नहीं बनेगा. बीजेपी के अलावा किसी और की सरकार नहीं बनेगी. हर कदम पर लोकतंत्र पर हमला किया गया है. मेरी विचारधारा गांधीवादी है.”
आरएसएस कोई रजिस्टर्ड संस्था नहीं है- दिग्विजय सिंह
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने संघ के कार्य करने के तरीके पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि आरएसएस कोई रजिस्टर्ड संस्था नहीं है, अनरजिस्टर्ड संस्था के पास इतनी राशि कैसी आई, वित्त मंत्री को भी इसे लेकर पत्र लिखा था.
सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह?
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ”शिवधाम से रामधाम तक यात्रा निकालूँगा. दशहरा से यात्रा की शुरुआत करने जा रहा हूँ. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से यह यात्रा शुरू होगी. गुजरात में नर्मदा परिक्रमा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रगुज़ार हूँ.” उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें बीजेपी में आने का निमंत्रण मिला था. दिग्विजय सिंह ने कहा कि इनसे ज़्यादा मीठा बोलने वाला कोई दूसरा नहीं है.
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने धर्म के नाम पर कथित लूट और श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ के खिलाफ ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने की घोषणा की है. यह यात्रा 20 अक्टूबर 2026 से उज्जैन से शुरू होकर अयोध्या तक जाएगी.
‘एक की वजह से पूरी कौम को…’, मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें
