

मोहन भागवत से पहले पीएम मोदी ने भी यहां भाषण दिया था.
अमेरिका के मैडिसन स्क्वायर गार्डन कॉम्प्लेक्स में आज मोहन भागवत पहुंचेंगे. उनके कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ है. सेलीब्रेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जैसे संगीत प्रदर्शन, नृत्य प्रदर्शन, प्रार्थना कार्यक्रम, रक्षा बंधन और सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ ही विभिन्न धर्मों के बीच सद्भाव कार्यक्रम होंगे. खास बात ये है कि इसमें विभिन्न धर्मों के प्रमुख नेता शामिल होंगे.
मैडिसन स्क्वायर गार्डन सजकर तैयार
Times Square ahead of RSS Chief Mohan Bhagwat’s address pic.twitter.com/WUrwzfGDi8
— Sidhant Sibal (@sidhant) August 29, 2026
मुख्य भाषण आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का होगा. कार्यक्रम भारतीय समय से शनिवार रात 11.30 बजे शुरू हो जाएगा, मगर मोहन भागवत का भाषण 12 बजे के बाद शुरू होगा. इस कार्यक्रम को ‘द अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ (AHEAD) के सहयोग से किया जा रहा है. दुनिया भर की हस्तियां मैडिसन स्क्वायर गार्डन कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम करने के लिए तरसती रहती हैं. आखिर ये इतना क्यों महत्वपूर्ण हैं इसे समझिए…
मैडिसन स्क्वायर गार्डन कॉम्प्लेक्स का इतिहास
- 1879 में पहली बार खुलने के बाद से, मैडिसन स्क्वायर गार्डन न्यूयॉर्क की जिंदगी का एक मशहूर केंद्र रहा है.
- इसे रोलिंग स्टोन ने अमेरिका का “सबसे शानदार एरीना” और बिलबोर्ड ने “इस दशक का सबसे बेहतरीन वेन्यू” कहा है.
- मैडिसन स्क्वायर गार्डन दुनिया भर के लोगों के लिए लाइव स्पोर्ट्स और मनोरंजन का प्रतीक बन गया है.
मौजूदा मैडिसन स्क्वायर गार्डन कॉम्प्लेक्स
- मैनहट्टन के वेस्ट साइड में 31वीं और 33वीं स्ट्रीट और 7वीं और 8वीं एवेन्यू के बीच स्थित मौजूदा मैडिसन स्क्वायर गार्डन कॉम्प्लेक्स 11 फरवरी, 1968 को खुला था.
- बनावट के नज़रिए से, यह एरीना अपने समय में इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना माना जाता था. इसकी खासियतें थीं – इसका मशहूर गोल आकार और केबल के सहारे बनी अनोखी छत, जो इसे एक खास और अपनापन भरा एहसास देती है.
- अक्टूबर 2013 में, 3 साल तक चले बड़े बदलाव और नवीनीकरण के बाद, यह “दुनिया का सबसे मशहूर एरीना” अब दुनिया का सबसे आधुनिक एरीना बन गया है. इससे यह पक्का हो गया है कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐतिहासिक और यादगार लाइव अनुभवों का केंद्र बना रहेगा.
- यादगार स्पोर्ट्स इवेंट्स में 1970 की निक्स NBA चैंपियनशिप, रेंजर्स की 1994 की स्टेनली कप चैंपियनशिप और 1971 में मुहम्मद अली और जो फ्रेज़ियर के बीच हुई “सदी की सबसे बड़ी लड़ाई” (फाइट ऑफ़ द सेंचुरी) शामिल हैं.

मैडिसन स्क्वायर गार्डन कॉम्प्लेक्स की क्षमता
- 19,500 लोग (सुरक्षा, हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट स्टाफ़ सहित)
- कॉकटेल क्षमता: 2,000 लोग
- बैंक्वेट क्षमता: 1,250 लोग
- थिएटर क्षमता: 2,000 लोग
मैडिसन स्क्वायर गार्डन कॉम्प्लेक्स में होने वाले इवेंट्स
- कॉर्पोरेट इवेंट्स
- ग्रेजुएशन समारोह
- परफॉर्मेंस
- फिल्म और टीवी शूट
- फ़ोटो शूट
- प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फ़ैशन शो
- प्राइवेट पार्टियां
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में जब मशहूर भारतीय पहुंचे
- 28 सितंबर 2014 – PM मोदी ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में 18,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए.
- अमिताभ बच्चन – 1983, उनका पहला लाइव परफॉर्मेंस, इस जगह पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय कलाकार बने.
- लता मंगेशकर और किशोर कुमार – 1985
- ज़ाकिर खान (स्टैंड-अप कॉमेडियन) – अगस्त 2025
- दिलजीत दोसांझ – मई 2026 (ऑरा वर्ल्ड टूर 2026)
यह भी पढ़ें-
प्राचीन ग्रीस में एलिट क्लास के लोग स्पेस से गिरे मेटल की जूलरी पहनते थे, खोज में खुलासा
पूरी स्टोरी पढ़ें





