खबर

‘जल्दी घर आऊंगा’, मां से आखिरी बात… बिहार के 2 जवान असम विमान हादसे में शहीद | Bihar Air Force Flight Lieutenant Shubham Kumar Agniveer Danish Alam martyred Assam IAF plane crash



बिहार के दो जवान असम के जोरहाट में हुए भारतीय वायुसेना के विमान हादसे (Assam Plane Crash) में शहीद हो गए हैं. यह हादसा उस समय हुआ, जब वायुसेना का AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. इस विमान हादसे में बिहार के 2 जवान, राजस्थान का एक अग्निवीर, यूपी का एक और उत्तराखंड का एक जवान अपनी जान गंवा बैठा. वहीं, जोरहाट विमान दुर्घटना में प्लेन का को-पायलट घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस प्लेन क्रैश घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने (Indian Airforce) ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं.

सुबह 9 बजे शुभम ने की मां से बात

असम विमान हादसे में जान गंवाने वालों में बिहार के जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के बनवरिया गांव के रहने वाले 26 वर्षीय शुभम कुमार हैं. एयरफोर्स के प्लेन क्रैश में शुभम के शहीद होने की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया. शहीद शुभम के छोटे भाई सत्यम ने बताया कि जब खबर मिली तो पहले लगा शायद फर्जी खबर है. लेकिन जब शुभम के मोबाइल पर कॉल किया तो वायुसेना के अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी दी. जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. 

छोटे भाई के मुताबिक, हादसे (IAF Plane Crash) से पहले शनिवार सुबह करीब 9 बजे ही शुभम ने वीडियो कॉल पर मां से बात की थी. उस समय मां से कहा कि थोड़ा जल्दबाजी में हूं, फ्री होकर बात करूंगा. लेकिन शायद ही किसी पता था कि शुभम की यह आखिरी बातचीत होगी. शुभम 2021 में भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे. उनके पिता अमरेंद्र आनंद उर्फ पप्पू सिंह किसान हैं और माता गृहणी हैं. शुभम कुमार के अलावा बिहार के दानिश आलम भी असम विमान हादसे में शहीद हो गए. 

भोजपुर के अग्निवीर दानिश भी शहीद

भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के कायमनगर निवासी अग्निवीर दानिश आलम (22) अक्टूबर 2025 में वायु अग्निवीर के रूप में सेवा में शामिल हुए थे. वह मो. फारूक आलम के इकलौते बेटे थे. उनकी पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में हुई थी. दानिश 23 मई 2026 को छुट्टी में घर आए थे और 30 मई को वापस जोरहाट के लिए रवाना हुए थे. दानिश की माता अख्तरी बेगम और दो बड़ी बहनें शगुफ्ता परवीन व गजाला परवीन हैं. पिता मो. फारूक आलम एचपीसीएल गीधा में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं.

हादसे से लगभग दो घंटे पहले दानिश ने वीडियो कॉल कर परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की थी. उन्होंने कहा था कि सब कुछ ठीक है और फिर जल्द ही घर आएंगे. बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें विमान के साथ ड्यूटी पर जाना है. दानिश ने 29 जून 2025 को एयर फोर्स स्टेशन बिहटा में जॉइन किया था और 3 जुलाई को प्रशिक्षण के लिए बेलगांव, कर्नाटक गए थे. प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती असम के जोरहाट में हुई थी.

यह भी पढे़ं-  राजस्थान का अग्निवीर IAF प्लेन क्रैश में शहीद, कुछ ही समय में खत्म होने वाला था कार्यकाल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button