
मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोसलपुर इलाके में शादी के महज तीन दिन बाद नई नवेली दुल्हन के अचानक लापता हो जाने का मामला समाने आया है. आरोप है कि नवविवाहिता करीब तीन लाख के जेवर पहनकर पति के साथ ब्यूटीपार्लर गई थी. इस दौरान पति बाहर इंतजार करता रहा लेकिन नवविवाहिता बाहर निकली ही नहीं. अब थक हार कर पति ने गोसलपुर और बरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
21 जून को हुई थी शादी
पीड़ित गौतम यादव का कहना है कि दोनों परिवार वालों की रजामंदी से उसकी शादी 21 जून को हुई थी. दो दिन बाद पत्नी ने मौसी के घर जाने की इच्छा जताई. जिसपर पति गौतम यादव पत्नी को लेकर बुढ़ागर आ गया. कुछ देर घूमने के बाद गौतम की पत्नी उसे शादी के फोटो लेने का बहाना करके स्टूडियों ले गई. वहां उसने पति गौतम से कहा कि जब तक फोटो तैयार हो रही है वो दस मिनट में ब्यूटीपार्लर से तैयार होकर आ रही है.
पति की शिकायत पर नवविवाहिता की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद गौतम घंटों इंतजार करता रहा लेकिन उसकी पत्नी लौट कर नहीं आई. फिलहाल पति गौतम की शिकायत पर पुलिस नवविवाहिता की तलाश में जुटी है. साथ ही उसके कॉल डिटेल भी निकलवाने का प्रयास कर रही है ताकि उसके संपर्क में आए लोगों और उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सके.
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
