

मुंबई:
Chhapra To Bandra Special Train: त्योहारी सीजन के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों को अक्सर लंबी वेटिंग और भीड़ का सामना करना पड़ता है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 05185 और 05186 नंबर की आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. रेलवे की सूचना के मुताबिक, यह विशेष सेवा फिलहाल सिंगल ट्रिप के आधार पर चलाई जाएगी. छपरा से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस और वापस छपरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह एक अहम विकल्प बनकर सामने आई है.
जारी शेड्यूल के मुताबिक, गाड़ी संख्या 05185 छपरा से 25 नवंबर 2026 यानी बुधवार को रवाना होगी. वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस से 27 नवंबर 2026 यानी शुक्रवार को छपरा के लिए संचालित की जाएगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 1-1 ट्रिप लगाएगी. जिन यात्रियों को इस दौरान बिहार-यूपी से महाराष्ट्र या मुंबई से पूर्वांचल की ओर जाना है, वे टाइमटेबल देखकर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं.
छठ महापर्व के उपरान्त रेल यात्रियों की वापसी यात्रा हेतु 05185/05186 छपरा-बांद्रा टर्मिनस-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन ◆ छपरा से 25 नवम्बर, 2026 (बुधवार) को तथा ◆ बांद्रा टर्मिनस से 27 नवम्बर, 2026 (शुक्रवार) को निम्नवत किया जायेगा। https://t.co/1jlQEMpgwQ
— North Eastern Railway (@nerailwaygkp) November 21, 2026
प्रमुख स्टेशनों का टाइमटेबल
यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा से गाड़ी संख्या 05185 छपरा-बांद्रा टर्मिनस और गाड़ी संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस से छपरा के बीच कुछ चुनिंदा स्टेशनों के आगमन और प्रस्थान का समय नीचे दिया गया है.
किन प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी
ट्रेन संख्या 05185 छपरा से बांद्रा टर्मिनस का टाइमटेबल
गाड़ी संख्या 05185 छपरा स्टेशन से रात 21:00 बजे प्रस्थान करती है. इसके बाद यह रात 22:10 बजे बलिया पहुंचती है और 22:15 बजे रवाना होती है, तथा रात 23:50 बजे मऊ पहुँचकर 23:55 बजे आगे बढ़ती है. अगले दिन तड़के यह 02:25 बजे बनारस (02:35 बजे प्रस्थान), 04:35 बजे प्रयागराज रामबाग (04:40 बजे प्रस्थान) और सुबह 08:10 बजे गोविंदपुरी (08:15 बजे प्रस्थान) पहुंचती है. दोपहर 12:45 बजे ईदगाह आगरा पहुँचने के बाद यह 12:50 बजे प्रस्थान करती है और शाम 19:00 बजे कोटा (19:05 बजे प्रस्थान) तथा रात 22:45 बजे रतलाम (22:50 बजे प्रस्थान) से होकर गुजरती है. अपनी यात्रा के अंतिम चरण में यह तड़के 01:45 बजे वडोदरा (01:55 बजे प्रस्थान), 03:40 बजे सूरत (03:45 बजे प्रस्थान) और सुबह 07:15 बजे बोरीवली (07:17 बजे प्रस्थान) रुकते हुए अंततः सुबह 08:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचती है.
यह भी पढ़ें- अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम ट्रेन में 8 AC और 7 स्लीपर कोच, सीतामढ़ी-नरकटियागंज से गोरखपुर भी रूट में शामिल
ट्रेन संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस से छपरा का टाइमटेबल
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करती है. यह सुबह 11:05 बजे बोरीवली पहुंचती है और 11:07 बजे आगे बढ़ती है. दोपहर में यह 14:10 बजे सूरत (14:15 बजे प्रस्थान) और 15:35 बजे वडोदरा (15:45 बजे प्रस्थान) पहुंचती है. रात के समय यह 20:45 बजे रतलाम पहुंचकर 20:50 बजे रवाना होती है. अगले दिन तड़के 01:20 बजे यह कोटा (01:30 बजे प्रस्थान) और सुबह 08:30 बजे ईदगाह आगरा (08:35 बजे प्रस्थान) पहुंचती है. दोपहर में 13:30 बजे गोविंदपुरी (13:35 बजे प्रस्थान) और शाम 17:45 बजे प्रयागराज रामबाग (17:47 बजे प्रस्थान) से गुजरने के बाद यह रात 20:10 बजे बनारस (20:15 बजे प्रस्थान) पहुंचती है. अंत में यह रात 22:55 बजे मऊ (23:00 बजे प्रस्थान) और मध्यरात्रि 00:10 बजे बलिया (00:15 बजे प्रस्थान) होते हुए तड़के 01:30 बजे छपरा स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करती है. यात्रा से पहले आधिकारिक माध्यमों से समय की पुष्टि जरूर करें.





