खबर

चेरलापल्ली से बक्सर, बरौनी और बीदर से दिल्ली के लिए चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा रूट और शेड्यूल | Railway Festival Special Trains Railway will run Charlapalli to Baxaur , Bidar to Hazrat Nizamuddin and Charlapalli to BarauniSpecial Train



South Central Railway Festival Special Trains: त्योहारी सीजन में घर लौटने वाले रेल यात्रियों की भारी भीड़ और नियमित ट्रेनों में नो रूम की स्थिति से निपटने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए. श्रीधर की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, तेलंगाना के हैदराबाद स्थित चेरलापल्ली जंक्शन से बिहार के बक्सर व बरौनी और कर्नाटक के बीदर से हजरत निजामुद्दीन के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं. इन ट्रेनों के चलने से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी.

चेरलापल्ली  बक्सर  चेरलापल्ली स्पेशल

हैदराबाद और तेलंगाना क्षेत्र से बिहार के बक्सर जाने वाले यात्रियों के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. चेरलापल्ली  बक्सर ट्रेन नंबर 07563 यह 11 नवंबर 2026 यानी बुधवार को चेरलापल्ली से प्रस्थान करेगी. इसके बाद बक्सर  चेरलापल्ली ट्रेन नंबर 07564 ये 13 नवंबर 2026 यानी शुक्रवार को बक्सर से वापसी करेगी.

स्टॉपेजेज

यह ट्रेन चेरलापल्ली से चलने के बाद रास्ते में काजीपेट, रामागुंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चांदा फोर्ट, गोंदिया, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी रुकेगी.

चेरलापल्ली-बरौनी-चेरलापल्ली स्पेशल

झारखंड और बिहार के औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण त्योहार विशेष ट्रेन है. ट्रेन नंबर 07561 चेरलापल्ली  बरौनी ट्रेन 13 नवंबर 2026 यानी शुक्रवार को चेरलापल्ली से रवाना होगी . इसके बाद यह ट्रेन नंबर 07562 बरौनी  चेरलापल्ली के रूप में 15 नवंबर 2026 यानी रविवार को बरौनी से वापसी के लिए चलेगी.

प्रमुख ठहराव

चेरलापल्ली-बरौनी रास्ते में ट्रेन काजीपेट, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चांदा फोर्ट, वाडसा, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, नुआगांव, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुर, कतरासगढ़, धनबाद, बराकर, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किऊल पर भी रुकेगी.

बीदर-हजरत निजामुद्दीन-बीदर स्पेशल

बीदर-हजरत निजामुद्दीन-बीदर स्पेशल ट्रेन का संचालन कर्नाटक, तेलंगाना और मध्य भारत से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए किया जा रहा है. ट्रेन नंबर 07083 बीदर  हजरत निजामुद्दीन ट्रेन 19 नवंबर 2026 यानी गुरुवार को बीदर से रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन नंबर 07084 हजरत निजामुद्दीन बीदर ट्रेन के रूप में 22 नवंबर 2026 यानी रविवार को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी.

 यह भी पढ़ें- सप्तक्रांति, श्रमजीवी और गरीब रथ समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर; परेशानी से बचने के लिए नोट कर लें नया नंबर

प्रमुख ठहराव

बीदर से चलने के बाद यह ट्रेन रास्ते में जहीराबाद, विकाराबाद, लिंगमपल्ली, सिकंदराबाद, काजीपेट जंक्शन, रामागुंडम, मंचिर्याल, बेल्लंपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां में भी रुकेगी. 

 यह भी पढ़ें- रेलवे ने शुरू की त्योहार स्पेशल ट्रेनें, पटना, बरौनी, दिल्ली और झांसी और ललितपुर के लिए देखें पूरा शेड्यूल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button