

इलायची दिखने में जितनी छोटी होती है, लेकिन फायदे में कई गुना बड़ी है. इलायची का इस्तेमाल खाने से लेकर मिठाई और ऑरल हेल्थ के लिए किया जाता है. यही कारण है कि इस छोटी सी इलायची के दाम बहुत ज्यादा है. ऐसे हम कहें कि आप इलायची को अपने घर पर लगा लो, जो बहुत आसान है. दरअसल, इलायची एक मसालेदार पौधा है, जिसे सही देखभाल के साथ घर में भी आसानी से उगाया जा सकता है. यह पौधा हल्की धूप या छायादार जगह में अच्छी तरह बढ़ता है और इसे ऐसी मिट्टी पसंद होती है, जिसमें नमी बनी रहे लेकिन पानी जमा न हो.
घर पर इलायची कैसे उगाएं?
घर पर गमले में इलायची उगाना बहुत आसान है. बस इसे उगाने के बाद सही देखभाल और कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इलायची के पौधे को सही देखभाल और समय की जरूरत होती है, क्योंकि इसकी बढ़वार धीरे-धीरे होती है. आमतौर पर इलायची के पौधे में फूल और फलियां आने में करीब साल तक का समय लग सकता है. इलायची का पौधा गर्म और नम वातावरण में बेहतर तरीके से बढ़ता है और लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है.
इलायची उगाने के लिए सही गमला
इलायची का पौधा लगाने के लिए गहरा गमला, जिसमें पानी निकलने के लिए सही जगह हो. इससे जड़ों को बढ़ने के लिए जगह मिलती है और पानी जमने की समस्या नहीं होती. इसके अलावा ऐसी उपजाऊ मिट्टी भरें, जो नमी बनाए रखे, लेकिन एक्स्ट्रा पानी को आसानी से बाहर निकाल दे.
इलायची के बीज सही तरीके से लगाएं
इलायची को बीजों से उगाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए ऐसे बीजों का उपयोग करें, जो रोपण के लिए हों. पुराने मसाले वाले डिब्बे की इलायची के बीज हमेशा अच्छी तरह अंकुरित नहीं होते. अगर, बीज किसी दूसरे पौधे से लिए गए हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द बो देना चाहिए. बीजों को लगाने से पहले रातभर पानी में भिगोकर रखना फायदेमंद हो सकता है. इससे बीज अंकुरित होने के लिए तैयार हो जाते हैं.
हल्की धूप या छांव वाली जगह रखें
इलायची का पौधा नम और छायादार वातावरण में उगता है. इसलिए इसे तेज धूप में रखने के बजाय ऐसी जगह रखें, जहां हल्की धूप मिले. आप गमले को बालकनी के किसी कोने में या बड़े पौधों के नीचे रख सकते हैं. अगर पौधा घर के अंदर है, तो उसे ऐसी जगह रखें जहां रोशनी हो, लेकिन सीधी धूप न पड़े.
यह भी पढ़ें:- थर्मस को कैसे साफ करें? स्टेनलेस स्टील बोतल की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके





