खबर

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार चार लोगों की मौत | Horrific road accident on Greater Noida Yamuna Expressway four occupants of a car killed



ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में रविवार रात के समय यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नोएडा से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग व डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी दिशा में पहुंच गया. इस दौरान ट्रक कार के ऊपर जा गिरा. सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चारों घायलों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के अनुसार, हादसे में ट्रक और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं इस हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित भी हो गया.

वहीं जेवर थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

शनिवार शाम को असम में बड़ा सड़क हादसा हो गया. गुवाहाटी-सोनापुर नेशनल हाईवे पर एक ट्रैवलर और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में ट्रैवलर के ड्राइवर समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हो गए.

बताया जा रहा है कि 26 सीटों वाला ट्रैवलर नागांव से गुवाहाटी की ओर जा रहा था. रास्ते में गड्ढे से टकराने के बाद ट्रैवलर का एक टायर अचानक फट गया, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया. ट्रैवलर सड़क के डिवाइडर को पार करके दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गया.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी. घायल लोगों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button