खबर

गौरव खन्ना की लॉकअप सीजन 2 में एंट्री, आते ही वाइफ आकांशा चमोला से कहा- बैंड बजा दिया तूने | Gaurav Khanna enters Lock Upp Season 2 tells wife Akansha Chamola says band baja diya tune  



नई दिल्ली:

आकांशा चमोला ने हाल ही में नेटफ्लिक्स में लॉकअप सीजन 2 में खुलासा किया कि उनका और पति गौरव खन्ना का तलाक होने वाला है. प्रीमियर के दौरान एक्ट्रेस ने कहा, ओके तो मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. हां हम अलग हो चुके हैं और पिछले एक साल से अलग रहे हैं. यह पब्लिक नहीं हुआ. लेकिन यह मेरा सीक्रेट है. यह दोनों का लिया फैसला है. हम पिछले एक साल से इस फैसले पर हैं. हमारे बीच चीजें खराब नहीं हुआ हैं. हम आज भी एक दूसरे से बात करते हैं. हम दोनों का मानना है कि हम एक दूसरे के लिए अच्छा पार्टनर नहीं हैं क्योंकि हम बहुत अलग भविष्य देखते हैं और दुर्भाग्यवश हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं. तो हम दोनों के बीच कोई अनबन नहीं है. वहीं अब गौरव खन्ना की शो में एट्री देखने को मिली है. 

गौरव खन्ना ने आकांक्षा से कही ये बात

गौरव खन्ना इस हफ्ते बतौर पहले विजिटर के तौर पर लॉकअप सीजन 2 में एंट्री करेंगे. वहीं दिखाए गए प्रोमो में कपल का इमोशनल रियूनियन देखने को मिलेगा. जहां गौरव खन्ना कहते हैं, बैंड बजा दिया तूने. हालांकि इससे पहले 10वें एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने कहा था, “मेरी एक फीमेल दोस्त है, उसने मुझसे कहा, ‘दुर्भाग्य से प्यार के मामले में तुम बहुत बदकिस्मत हो और हमेशा रहोगी.’ मैंने कहा कि मैंने यह बात मान ली है.”

ये भी पढ़ें- महाभारत के श्री कृष्ण का फेवरेट है दूरदर्शन का ये किरदार, नीतीश भारद्वाज ने सुनाया 90s का पुराना किस्सा

बाइसेक्सुअल हैं आकांक्षा चमोला

पिछले जजमेंट डे पर आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह बाइसेक्सुअल हैं. उन्होंने कहा,  मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल थी. मेरे रिलेशन्स रहे हैं कुछ लड़कियों के साथ बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशन नहीं रहे हैं लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही. मुझे लड़कियां पसंद हैं. मैं अडमायर करती हूं. मैं अट्रैक्ट होती हूं उनकी तरफ. मुझे लगता है कि मेरा वो सेफ स्पेस है. बढ़ते हुए. मुझे लगता हैं कि यह पुरुष सत्ता वाली दुनिया है तो हमेशा आप मम्मी बहनों की तरफ जाते हो. कोई ना कही जो कंफर्ट जोन उनसे मिलता है. मुझे फेमिनाइन एनर्जी पसंद है. मुझे वह आराम बहुत पसंद है और मैं उसमें खूब फलता फूलता हूं. ऐसी सोसायटी में रहते हैं जहां लोग बोलते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं रह सकती. जलन होता है या कॉम्पिटिशन है. मेरे में वो सब नहीं था. मेरे लिए सभी फीमेल बहुत खूबसूरत है. यह टैग है, जो सोसयटी ने दी है. मेरे लिए यह सच्चा प्यार है. मेरे लिए सभी फीमेल खूबसूरत हैं. 

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के बारे में

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना टीवी के सबसे जाने माने कपल था, जिन्होंने अक्सर रियलिटी शोज में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है. गौरव खन्ना ने बताया था कि आकांक्षा से उनकी मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई, जहां दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. हालांकि उस समय वह गौरव को नहीं जानती थीं. गौरव और आकांक्षा के बीच 9 साल का फासला है. दोनों ने 23 नवंबर 2016 में कानपुर में शादी की थी. हालांकि कपल का कोई बच्चा नहीं हैं, जिसका जिक्र बिग बॉस में गौरव खन्ना ने किया था. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं राजीव खंडेलवाल की वाइफ? सुबह-सुबह की पति की इस आदत से होती हैं परेशान, कहीं तो होगा के सूजल ने बताया






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button